- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aam Ka Achar:राजस्थानी...
लाइफ स्टाइल
Aam Ka Achar:राजस्थानी स्टाइल में बनाएं स्वादिष्ट आम का अचार
Sarita
6 July 2025 2:47 PM IST

x
Aam Ka Achar: राजस्थानी आम का अचार खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान है। तो क्या आप भी इस आम के मौसम में अचार बनाने की सोच रहे हैं? तो आज इस लेख में हम आपको राजस्थानी स्टाइल का आम का अचार बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप बनाकर कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं। यह खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, दिखने में भी उतना ही स्वादिष्ट होता है।
राजस्थानी आम का अचार बनाने की सामग्री :
कच्चे आम – 1 किलो
सौंफ (मोटी पिसी हुई) -100 ग्राम
मेथी दाना (हल्का भुना, कुटा हुआ) – 50 ग्राम
कलौंजी – 2 बड़े चम्मच
हल्दी पाउडर – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 3 बड़े चम्मच (स्वाद अनुसार)
हींग – आधा चुटकी
नमक – स्वाद अनुसार
सरसों का तेल – 400-500
राजस्थानी आम का अचार बनाने की विधि :
सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से धोकर कपड़े से पोंछ लें, फिर इसे गुठली के साथ छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब कटे हुए आम के टुकड़ों को 5-6 घंटे या रातभर कपड़े पर फैलाकर अच्छे से सुखा लें.
इसके बाद अगले दिन एक बर्तन में सौंफ, मेथी दाना, कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग और नमक अच्छी तरह से मिलाएं.
इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर मसाले को अच्छे से मिक्स करें.
बने हुए मसालों को आम के सूखे टुकड़ों में डालकर अच्छे से मिलाएं.
अब इसके ऊपर से बचा हुआ सरसों का तेल डालें. अचार को अब कांच या चीनी मिट्टी के साफ और सूखे जार में भरें.
फिर इसके ऊपर से थोड़ा सरसों का तेल डालें, जिससे अचार पूरी तरह से मिल जाएं.
अब इस अचार के जार को ढक कर 7-10 दिन तक धूप में रखें और हर दिन एक बार सूखे चम्मच से अचार को हिलाएं. 10 दिन बाद अचार बनकर तैयार हो जाएगा|
TagsAamAcharराजस्थानीस्वादिष्टआमअचारAamRajasthanideliciousmangopickle जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





