- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- डिनर टाइम में छोटा सा...

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : पुराने जमाने में हमारे बड़े-बुजुर्ग रात में जल्दी खाना खा लिया करते थे। साथ ही वह हमेशा हमें भी ऐसा ही करने की सलाह देते थे। आज भी कई लोग यह कहते हैं कि रोजाना जल्दी डिनर करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
यह पूरी तरह सच भी है, खुद एक्सपर्ट्स भी यह मानते हैं कि रोजाना रात जल्दी यानी रात 8 बजे तक खाना खाने से सेहत को हैरान करने वाली फायदे मिलते हैं। ये फायदे ऐसे है, जो खुद ही आपको अन्य कई तरह की समस्याओं से राहत दिलाकर एक स्वस्थ और सुकून भरी लाइफस्टाइल फॉलो करने में मदद करेंगे। हालांकि, इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल बदलने की वजह से रात में देर से खाने की आदत आम हो गई है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे बताएंगे कि सिर्फ एक हफ्ते तक रोज 8 बजे तक डिनर करने से आपको कौन-से 4 फायदे मिल सकते हैं।
रोजाना रात को देर से डिनर करने की वजह से अक्सर सुबह ब्लोटिंग की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप 8 बजे तक डिनर कर लेते हैं, तो सुबह होने वाली ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जल्दी खाना खाने से पाचन तंत्र को अच्छे काम करने के लिए रात भर पर्याप्त समय मिलता है, जिससे पेट अच्छे से साफ होता है। अगर आपको अक्सर रात में सोने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है, तो जल्दी डिनर करने से आपकी यह मेहनत बच सकती है।
दरअसल, 8 बजे तक खाना खाने से आपका पेट देर रात भारी भोजन पचाने में व्यस्त नहीं होता है, जिससे आपके शरीर को आखिरकार ठीक से आराम करने का मौका मिलता है। इस तरह आपको बिना किसी परेशानी या मेहनत से आसानी से नींद आ जाएगी और आप सुबह लाइट मूड के साथ उठ पाएंगे। इन दिनों दिल से जुड़ी समस्याओं और इनके कारण होने वाली मौत के आंकड़े तेजी से बढ़ने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि दिल को हेल्दी रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं और जल्दी डिनर करना इन्हीं में से एक है। दरअसल, जल्दी खाने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे दिल की सेहत दुरुस्त होती है।
Tagsडिनर टाइमसेहतDinner timehealthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





