लाइफ स्टाइल

वजन कम करने में असरदार हैं गर्म पानी में एक टुकड़ा गुड़, जानिए इसके फायदे

Triveni
5 March 2021 12:57 AM GMT
वजन कम करने में असरदार हैं गर्म पानी में एक टुकड़ा गुड़, जानिए इसके फायदे
x
सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

जनता से रिश्ता वबेडेस्क | सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि बहुत से लोग सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं। लेकिन, सिर्फ गरम पानी पीने के बजाय अगर इसके साथ गुण का सेवन भी किया जाए तो ये और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 1 से 2 टुकड़े गुड़ के साथ पिया गया गुनगुना पानी आपकी बिगड़ी हुई सेहत को दुरुस्त कर सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है गुण
गुड़ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, गुड फैट, आयरन, मैग्नेशियम, पोटेशियम और मैंगनीज पाया जाता है। इसके अलावा कुछ मात्रा में विटामिन-B, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक और कॉपर भी मौजूद होते है। इसमें लगभग 70% शुक्रोस होता है, 10% ग्लूकोज और 5% खनिज लवण होता है।
वजन घटाने में मददगार है गुण
खाली पेट गुनगुना पानी के साथ लें गुण
सुबह गर्म पानी के साथ गुड़ खाने से शरीर को आयरन , मैग्नेशियम और पोटाशियम भरपूर मात्रा में मिल जाता है। जिस वजह से दिनभर भूख कम लगती है और आप एक्टिव फील करते हैं। गुड़ में मौजूद विटामिन-B1, B6 और विटामिन-C हमारे शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। जल्द वजन घटाने के लिए रात को सोने से पहले भी दो टुकड़े गुड़ के साथ गर्म पानी पीकर सोएं। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
वजन घटाने के अलावा गर्म पानी के साथ गुण लेने के और भी कई फायदे हैं
पेट से जुड़ी परेशानियां करे दूर
सुबह गरम पानी के साथ खाएं गुण
अगर आपको गैस, अपच या फिर कब्ज की समस्या रहती है तो रोज रात खाने को दो घंटे बाद दो टुकड़े गुड़ खाकर गर्म पानी पी लें। ऐसा करने से गैस, कब्ज जैसी पेट संबंधी परेशानियां दूर होती है। अगर आपको कब्ज की परेशानी रहती है तो रात को खाने के दो घंटे बाद गुड़ वाले दूध का भी सेवन कर सकते हैं, इससे आपकी समस्या काफी हद तक ठीक हो जाएगी।
नींद ना आना
नींद ना आए तो गरम पानी के साथ लें गुण
आज के स्ट्रेस वाले माहौल के चलते कई बार लोगों को रात में नींद ना आने की परेशानी झेलनी पड़ती है। गुड़ का सेवन आपके लिए एंटी-डिप्रेसेंट यानि कि आपके तनाव को कम कर आपको स्ट्रेस-फ्री रखने का काम करेगा। जिससे आपकी नींद ना आने वाली परेशानी का हल होगा।
मुंह के छाले और बदबू
मुंह के छाले दूर करने के लिए गरम पानी के साथ खाएं गुण
रोज रात को इलायची के साथ गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। साथ ही कैविटी की समस्या भी ठीक होती है। गुड़ के रोजाना सेवन से आपके दांतों में कभी भी कीड़ा नहीं लगता, आपके दांत लंबे समय तक स्ट्रांग एंड हेल्दी रहते हैं।


Next Story