- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- दवाओं से ज्यादा असरदार...
लाइफ स्टाइल
दवाओं से ज्यादा असरदार 'हल्की सैर', जान लें टहलने का सही तरीका
jantaserishta.com
30 Sept 2025 5:29 PM IST

x
नई दिल्ली: हमने अक्सर सुना है कि खाने के बाद टहलना अच्छा होता है, इससे खाना सही तरीके से पचता है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, लेकिन टहलने का सही तरीका और समय भी मायने रखता है।
आयुर्वेद में खाने के बाद टहलने को 'भोजनांत गमन' कहा गया है, अगर सही समय पर इसे किया जाए तो कई बीमारियों से राहत मिल सकती है। खाने के बाद टहलना शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। खाने के बाद 10 से 15 मिनट की छोटी सी सैर भी शरीर में बड़ा परिवर्तन लाती है। ये पाचन के अलावा शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा को भी संतुलित करती है, जो ज्यादा होने पर शुगर का कारण बनती है।
इससे शरीर की कैलोरी भी कम होती है और मोटापा नहीं आता। छोटी सी सैर हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती है, क्योंकि सैर करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन अच्छे तरीके से होता है और हृदय को पंप करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।
इसके अलावा 15 मिनट की सैर नींद के बिगड़े संतुलन को भी सुधार सकती है। अगर आपको नींद आने में परेशानी होती है, तो रात को खाने के बाद सैर जरूर करें। इससे सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन का संतुलन बना रहता है और ये दोनों ही हार्मोन नींद और तनाव को कम करने में सहायक हैं। इसे विज्ञान की भाषा में 'खुशी वाला हार्मोन' भी कहते हैं।
मसल्स और जोड़ों के लिए भी हल्की सैर आरामदायक और असरदार होती है। इससे मांसपेशियों में जकड़न नहीं होती है और जोड़ों में लुब्रिकेशन (चिकनाई) बना रहता है। ऐसा होने से जोड़ों में लंबे समय तक दर्द की समस्या नहीं होती।
आयुर्वेद और विज्ञान दोनों में ही टहलने का तरीका बताया गया है। खाने के बाद कभी भी तेज कदमों से नहीं दौड़ना चाहिए, बल्कि धीमी गति से 15 मिनट टहलना चाहिए। कोशिश करें कि सैर के लिए किसी खुली जगह या प्रकृति से जुड़ी जगह का चुनाव करें। खुली हवा आपको तरोताजा करने में मदद करेगी और तनाव में भी राहत मिलेगी। अपनी सैर को और प्रभावशाली बनाने के लिए खाने के बाद सौंफ, अदरक या अजवाइन ले सकते हैं। ये एसिडिटी से बचाने में मदद करेगी और खाना भी जल्दी पचेगा।
Tagsदवाओं से ज्यादा असरदार 'हल्की सैर'दवाटहलने का सही तरीका'Light walking' is more effective than medicinesmedicineright way of walking
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





