- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मियों में शरीर को...
लाइफ स्टाइल
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने वाले 7 बेहतरीन फूड आइटम्स
Tara Tandi
17 May 2025 5:36 PM IST

x
Health Tips : गर्म हवा के झोंकों में हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए आप पहले से ही अपने आहार में कुछ ऐसी चटनियां शामिल कर सकते हैं, जिससे ये गर्म हवाएं आपको नुकसान न पहुंचाएं। आइये बनाते हैं ये चटनी जो इस गर्मी में आपको रखेगी ठंडा। धूप में निकलने से बचना हीटस्ट्रोक से बचने का सबसे आसान तरीका है, लेकिन हर बार ऐसा करना संभव नहीं है। अगर आपको धूप में बाहर जाना ही है तो आप खुद को ठंडा रखने के लिए रोजाना कुछ चटनी बना सकते हैं, जिससे खाने का स्वाद भी बढ़ेगा और लू से भी बचाव होगा।
धनिया-पुदीने की दही वाली चटनी
सामग्री
एक कप पुदीना की पत्तियां बिना ठंडल के और आधा कप धनिया पत्ती ताजे ठंडल के साथ। आधा टुकड़ा अदरक, एक लहसुन की कली, 1-2 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, 1 टेबलस्पून ताजा दही।
बनाने का तरीका
अब सारी सामग्रियों को मिक्सी के जार में डालकर अच्छी तरह पीस लें। जरूरत से ज्यादा ना पीसें इससे चटनी कड़वी हो सकती है। चटनी पिस जाने के बाद इसमें थोड़ा दही फेंटकर चाट मसाले के साथ मिलाएं। अब इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने रख दें। इसे आप अपनी किसी भी डिश के साथ सर्व सकते हैं। यह चटनी पेट को ठंडा रखती है।
कच्चे आम की चटनी
सामग्री
आधा कच्चा आम, 1-2 हरी मिर्च, आधा इंच अदरक का टुकड़ा, आधा टीस्पून जीरा, 1 कप कटा हुआ हरा धनिया, थोड़ी-सी चीनी, नमक स्वादानुसार,
बनाने का तरीका
आम को धोकर और छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। गुठली हटा दें। अब मिक्सी जार में आम के टुकड़े, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, चीनी और नमक डालें। इसे दरदरा पीस लें। अब इसमें पानी डालकर पतली चटनी बना लें।
प्याज-कैरी की चटनी
सामग्री
3-4 प्याज, 3-4 हरी मिर्च,एक कच्चा आम, थोड़ी पुदीने की पत्तियां लाल मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार।
बनाने का तरीका
कच्चे आम को धोकर छील लें और छोटे टुकड़े काट लें। अब प्याज को छीलकर बारीक काट लें। इसमें मिर्च, पुदीना डालकर दरदरा पीस लें। अब इसमें नमक, लाल मिर्च पावडर डालकर सर्व करें। लू से बचने के लिए प्याज और कैरी दोनों को ही रामबाण इलाज माना जाता है।
Tagsगर्मियों शरीरठंडा रखने7 बेहतरीन फूड आइटम्स7 best food items to keep the body cool in summerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





