लाइफ स्टाइल

जौ के पानी के 7 लाभ जो आपको बना देंगे सेहतमंद जानिए तरीका

Tara Tandi
15 May 2023 9:40 AM GMT
जौ के पानी के 7 लाभ जो आपको बना देंगे सेहतमंद जानिए तरीका
x


प्रकृति ने हमें कई ऐसे खाद्य पदार्थों से नवाजा है जो पोषक तत्वों से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद हैं। अगर आप इन्हें नियमित रूप से खाते-पीते हैं तो आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। ऐसा ही एक कमाल का अनाज है जिसका नाम है जौ... जौ के आटे की रोटियां तो सभी ने खाई होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नियमित रूप से जौ के पानी का सेवन करने से आपको कितना फायदा होता है? दरअसल, जौ में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, डाइटरी फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम, मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं.


जौ का पानी पीने के फायदे
1. जौ का पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. दरअसल जौ में सेलेनियम होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है।
2. जौ का पानी एक प्राकृतिक वजन घटाने वाला पेय है। यह पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। यह आपके भोजन को बेहतर तरीके से पचाने और अतिरिक्त कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। इसमें मौजूद उच्च घुलनशील फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
3. बीपी कम करने के लिए भी जौ के पानी का सेवन किया जा सकता है। जौ में मौजूद बीटा ग्लूकेन सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है।
4. जौ का पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है. यह किडनी को साफ करने और उसके कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
5. जो के पानी से कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है. जौ का पानी खून में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है
6. जौ का पानी पीना शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में बहुत मददगार होता है।
7. गर्भवती महिलाओं के लिए भी जौ का पानी बहुत फायदेमंद होता है, दरअसल इस दौरान महिलाओं को कब्ज की शिकायत रहती है, जिससे बवासीर होने का खतरा बना रहता है।

जौ का पानी बनाने की विधि
एक कप जौ, एक टुकड़ा दालचीनी और अदरक लें। एक पैन में 5 कप पानी डालकर सभी सामग्री को 10 मिनट तक उबालें. इसके बाद पानी को किसी बर्तन में छान लें। इसके थोड़ा ठंडा होने पर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं।


Next Story