लाइफ स्टाइल

वजन कम करने के 5 आसान रूल्स, 1 महीने में कम हो जाएगी शरीर की चर्बी

Rounak Dey
7 Sept 2021 7:55 AM IST
वजन कम करने के 5 आसान रूल्स, 1 महीने में कम हो जाएगी शरीर की चर्बी
x
बाहर का खाना अधिक तेल-मसालेदार वाला है, तो सलाद अधिक लें।

आजकल हर कोई बढते वजन की समस्या से परेशान रहता हैं। इसको कम करने ​के लिए वे वेट लॉस डाइट भी लेते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन कुछ वजन कम करने के रूल्स ऐसे हैं, जिनका ध्यान आपको जरूर रखना चाहिए। कई बार होता है कि कुछ लोगों के पास एक्सरसाइज के लिए बिल्कुल भी समय नहीं होता है, इस तरह के लोग यहां बताये जाने वाले नियम को अपनाकर वजन कम कर सकते है।

वजन कम करने के 5 आसान नियम
1. काली मिर्च को करें डाइट में शामिल
शायद आपको नहीं पता होगा कि काली मिर्च खाने से भी वजन कम होता है? हां ब्लैक पेपर में मौजूद पाइपरिन तत्व शरीर में फैटी सेल्स को नहीं बनने देता है। साथ ही काली मिर्च के सेवन से सेहत में कई प्रकार के फायदे भी होते हैं।
2. डिनर से पहले पिएं सूप
हमेशा कोशिश करें कि रात में खाना खाने से पहले घर में बना वेजिटेबल सूप, टोमैटो सूप आदि जरूर पिएं। सूप में कैलोरी कम होती है। वेजिटेबल सूप पीने के बाद आप अधिक खाना नहीं खा पाएंगे। इससे शरीर में अधिक कैलोरी नहीं जाती है।
3. भोजन करने से पहले पिएं पानी
अक्सर देखते है कि कुछ लोग खाते-खाते पानी पीते हैं या खाने के तुरंत बाद ही दो-तीन गिलास पानी पी लेते हैं। खाना खाने के 30 मिनट पहले पानी पिएं। इससे वजन कम कर सकेंगे। पानी पीने से पेट भरा रहता है और आप कम खाते हैं। पानी पीने से पाचन शक्ति भी दुरुस्त रहती है।
4. गैप में और कम खाएं
कभी भी एक बार में भी भर प्लेट खाना ना खायें। अपनी मील टाइम को 6 टाइम पर बांट लें और कम-कम खाएं।
5. सलाद का सेवन है जरूरी
घर में हमेशा सलाद को लंच और डिनर दोनों टाइम शामिल करें। बाहर भी जाते हैं, तो सलाद अधिक खाएं। बाहर का खाना अधिक तेल-मसालेदार वाला है, तो सलाद अधिक लें।

Next Story