लाइफ स्टाइल

मूंगफली खाने के 5 गुणकारी फायदे

SANTOSI TANDI
16 April 2024 8:26 AM GMT
मूंगफली खाने के 5 गुणकारी फायदे
x
मूंगफली जमीन में से उगने वाले खाद्य पदार्थ है जिसका उपयोग ज्यादातर नमकीन में किया जाता है। सर्दियों में मूंगफली का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है की इसका इस्तेमाल गर्मियों में नहीं कर सकते है। मूंगफली की अपनी मीठास होती है, और ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। मुंगफली में प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की वृद्धि के लिए लाभदायक होता है। मूंगफली में और भी कई तत्व पाया जाता है। मूंगफली विटामिन ऐ और विटामिन 6 से भी भरपूर होता है। इसके और भी गुण होते है जिनके बारे में आइये जानते है
1. मूंगफली में मौजूद तत्व पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
2. मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मददगार है।
3. ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली त्वचा को भी कोमल और नरम बनाए रखता है। कई लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेसपैक के तौर पर भी करते हैं।
4. बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकते हैं।
5. इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
Next Story