लाइफ स्टाइल

40 साल की महिलाएं करें ये योगासन, उम्र से 10 साल जवां दिखेंगी

SANTOSI TANDI
1 Aug 2023 8:33 AM GMT
40 साल की महिलाएं करें ये योगासन, उम्र से 10 साल जवां दिखेंगी
x
उम्र से 10 साल जवां दिखेंगी
हम सभी हमेशा जवां, हेल्‍दी और सुंदर दिखना चाहते है, लेकिन तनाव, अनियमित जीवनशैली, प्रदूषित वातावरण ने हमें समय से पहले बूढ़ा बना दिया है और इसकी तीव्रता हमारी समझ से कहीं ज्‍यादा है।
बुढ़ापा सिर्फ हमें बाहरी रूप से ही नहीं, बल्कि हमारे अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है। हमारी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए और शारीरिक स्वस्थ के लिए सबसे अच्छा समाधान योग है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो बढ़ती उम्र में भी जवां बनाए रख सकते हैं। इनके बारे में अक्षर योग संस्थान के योग और आध्यात्मिक गुरु हिमालयन सिद्ध अक्षर बता रहे हैं।
एक्‍सपर्ट का कहना है, ''उम्र बस एक नंबर है। लेकिन, बढ़ती उम्र के साथ शरीर में बदलाव दिखाई देने लगते हैं। हड्डियां कमजोर होने लगता है और इसमें दर्द और अकड़न महसूस होने लगती हैं। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें बढ़ जाती हैं और इन सबके साथ डिप्रेशन होने लगता है। योगासन करने से इंसान हेल्‍दी, खुश और एक्टिव रहता है। आपको बस रोजाना आसन पूरी लगन के साथ करना है। ये न सिर्फ आपकी बढ़ती उम्र को धीमा करेगा बल्कि संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य को सही रखेगा।''
योग के फायदे
शरीर को फिट और स्‍वस्‍थ रखने के हेल्‍दी तरीकों मे से एक है।
गंभीर रोगों को ठीक करता है।
तनाव को कम करता है।
अंगों को स्‍वस्‍थ रखता है।
दिमाग को मजबूत और एक्टिव बनाता है।
ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधारलाता है, जिससे चेहरे पर ग्‍लो आता है।
हलासन
हेल्‍दी त्‍वचा के लिए उल्‍टे होकर किए जाने वाले योगासन अच्‍छे होते हैं। हलासन से शुरुआत करें।
पीठ के बल लेट जाएं।
पैरों को ऊपर उठाएं।
पेल्विक को अपने हाथों से पकड़ें।
पैरों को ऊपर की ओर करें।
फिर सिर के पीछे लेकर जाएं।
सावधानी
गर्दन में दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस और हाई ब्‍लडप्रेशर से परेशान लोगों को इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
सर्वांगासन
यह आसन चेहरे और सिर की ओर ब्‍लड फ्लो को तेज करता है, इसलिए सर्वांगासन हमारी बालों की जड़ों को मजबूती देकर लाभ भी पहुंचाता है।
शोल्डर स्टैंड करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
धीरे-धीरे पैरों और हिप्‍स को ऊपर उठाएं।
आप अपने हाथों का सहारा ले सकते हैं।
इस योगासन को दीवार के सहारे करना चाहिए, क्योंकि पूरे शरीर का भार कंधों पर होता है।
कपालभाति प्राणायाम
सुखासन, अर्धपद्मासन या पद्मासन जैसे किसी भी क्रॉस-लेग्ड आसन में बैठें।
पीठ सीधी और आंखें बंद करें।
सामान्य रूप से सांस लें और जोरदार सांस छोड़ें।
नाक से थोड़े प्रेशर और आवाज के साथ सांस छोड़ें, जैसे कि नाक के छिद्रों को साफ करने की कोशिश कर रहे हों और फिर सांस लें लेकिन ज्‍यादा कोशिश और प्रेशर के बिना।
जैसे ही सांस छोड़ते हैं, पेट की मसल्‍स सिकुड़ती है और हमें नाभि को रीढ़ की ओर स्‍ट्रेच महसूस होता है।
फिर सांस लेते हुए संकुचन छोड़ें।
सांस लेने के लिए ज्‍यादा कोशिश की जरूरत नहीं है।
पहले धीमी गति से अभ्यास करें।
फिर आराम करें।
2-3 बार दोहराएं।
अधोमुखी श्वानासन
इसे डाउनवर्ड डॉग पोज के नाम से भी जानते हैं। इससे चेहरे और सिर की ओर ब्‍लड का फ्लो बढ़ता है। इतना ही नहीं, यह त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे मुंहासे, झाइयां, झुर्रियां आदि को ठीक करने में भी असरदार है। चेहरे पर ग्‍लो लाने के लिए इसे नियमित रूप से करें। साथ ही, यह हमारे बालों को भी लाभ देता है।
हाथों और पैरों के पंजो के बल आ जाएं।
घुटनों को हवा में उठा लें।
पैरों और हाथों पर ही शरीर का पूरा वजन होना चाहिए।
हिप्स को उठाएं। इसमें शरीर से उल्टा v बनता है।
इसके बाद शरीर को स्ट्रेच करें।
ध्यान रहे घुटने या हाथ मुड़ने नहीं चाहिए।
शुरुआत में घुटनों के बल इस योगासन को करें।
इसे जरूर पढ़ें:ये 4 एंटी-एजिंग योग करने से महिलाएं लंबे समय तक जवां बनी रहेंगी
हम 40 की उम्र में भी स्वस्थ और सुंदर त्वचा के लिए इन आसन और प्राणायाम को अपना सकते हैं। प्रत्येक आसन में 10-15 सेकंड तक रहें। इन आसनों के साथ-साथ जवां त्वचा पाने के लिए खूब सारा पानी पिएं और स्वस्थ आहार लें। अगर आपको भी योग से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story