लाइफ स्टाइल

दुनिया के 3 ऐसे देश जहां हिंदू भगवानों की होती है पूजा, तीसरा नाम है बेहद खास

SANTOSI TANDI
11 Oct 2023 7:03 AM GMT
दुनिया के 3 ऐसे देश जहां हिंदू भगवानों की होती है पूजा, तीसरा नाम है बेहद खास
x
भगवानों की होती है पूजा, तीसरा नाम है बेहद खास
ऐसे कई देश हैं, जहां हिन्दू देवी देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन आपको एक बात जानकर हैरानी होगी कि यहां हिन्दू देवी देवताओं के नाम भारत से बिल्कुल ही अलग है।
जैसे जापान में भी गणेश जी की पूजा होती है, लेकिन यहां बप्पा को लोग किंगीतेन (Kangiten) के नाम से बुलाते हैं। इसी तरह शिव जी को लोग दायक कुटेन (Daikokuten) के नाम से पूजते हैं।
जापान
कहा जाता है कि यहां लगभग 1000 वर्षों से हिन्दू देवी देवताओं की पूजा की जा रही है। यहां ब्रह्मा, गणेश, गरुड़, वायु और वरुण देवताओं की पूजा होती है। इसके साथ ही जापान में आपको माता सरस्वती जी के भी कई मंदिर देखने को मिल जाएंगे।
जापान के प्रसिद्ध मंदिर टोडायजी (TodaiJi) में आपको कृष्ण जी की भी मूर्ति भी देखने को मिलेगी, जिसमें श्री कृष्ण की झलक दिखती है। वैसे तो टोडायजी जापान में बौद्ध धर्म का एक मंदिर है, एक समय था जब इस मंदिर को 7 महान मंदिरों में से एक माना जाता था।
यहां मंदिर की दीवारों पर आपको एक जगह भगवान श्री कृष्ण नजर आएंगे, जिसमें वह बांसुरी बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। (यहां हैं देवी के प्रसिद्ध मंदिर)
थाईलैंड
आज तक लोगों को यही लगता था कि गणेश जी केवल भारत में ही पूजे जाते हैं, तो उनकी सबसे बड़ी मूर्ति भी भारत में ही होगी। लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि गणेश जी की सबसे बड़ी मूर्ति थाइलेंड के ख्लॉन्ग ख्वेन शहर (khlong khwang) में बनी हुई है।
आपको जानकार हैरानी होगी की बप्पा की इतनी बड़ी मूर्ति दुनिया में और कहीं नहीं बनी है, भारत में भी नहीं। इस मूर्ति को साल 2012 में बनवाया गया था, जिसकी ऊंचाई 39 मीटर है यह किसी पत्थर से नहीं बल्कि कांसे से बनाई गई है।
थाईलैंड में लोग गणेश जी को फ्रा फिकानेट या फ्रा फिकानेसुआन के नाम से पूजते हैं। यहां उन्हें भाग्य और सफलता के देवता और बाधाओं को दूर करने वाले के रूप में पूजा जाता है।
इस मूर्ति को बनाने में करीब 4 साल का समय लगा था, ये मूर्ति साल 2008 में बनना शुरू हुई थी जिस पर साल 2012 में काम समाप्त हुआ। थाईलैंड में ये मूर्ति गणेश इंटरनेशनल पार्क (Ganesh International Park) बनाई गई है। (वैष्णो देवी माता की रहस्यमयी कहानियां)
इंडोनेशिया
आपको यह बात जानकर भी हैरानी होगी कि इंडोनेशिया नोट पर हिन्दू देवता की तस्वीर हैं। यह बात तो आप भी जानते होंगे कि देश सबसे ज्यादा इस्लामिक धर्म को मानता है, यहां मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोगों की आबादी भी ज्यादा है, लेकिन फिर भी यहां नोट पर हिन्दू देवता की तस्वीर देखी जा सकती है। यहां के 20 हजार के नोट पर आप बप्पा की तस्वीर देख सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
Next Story