लाइफ स्टाइल

रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा

jantaserishta.com
27 Nov 2026 9:37 AM IST
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
x
नई दिल्ली: बढ़ती भागदौड़ और मानसिक दबाव के बीच तनाव, चिंता तथा नींद से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए आम चुनौती बन गई हैं। ऐसे समय में 'अनुलोम-विलोम' प्राणायाम एक आसान और प्रभावी उपाय है। नियमित अभ्यास से मन को शांति मिलती है, मानसिक संतुलन बेहतर होता है और शरीर की कार्यक्षमता भी मजबूत होती है।
अनुलोम-विलोम योग का एक प्रमुख प्राणायाम है, जिसमें बारी-बारी से एक नासिका से सांस ली जाती है और दूसरी से छोड़ी जाती है। इसे नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहा जाता है और यह तनाव कम करने, मन को शांत करने तथा श्वसन व रक्तसंचार को बेहतर बनाने में मदद करता है। यही वजह है कि इसे हर उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, अनुलोम-विलोम (जिसे नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहा जाता है) एक धीमी, समान और नियंत्रित वैकल्पिक नासिका श्वसन विधि है, जो मन को शांत करने, तनाव व चिंता घटाने और श्वसन कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक है।
अनुलोम-विलोम एक बहुत ही सरल लेकिन बेहद प्रभावशाली प्राणायाम है। इसका नियमित अभ्यास श्वास की लय को संतुलित करता है और फेफड़ों को मजबूत बनाता है। यही वजह है कि खांसी, सांस फूलना, जुकाम, एलर्जी और सांस से जुड़ी कई सामान्य परेशानियों में इससे काफी राहत मिलती है।
लगातार खांसी अक्सर गले में खराश, बलगम या एलर्जी की वजह से होती है। अनुलोम-विलोम से श्वसन नली की सफाई होती है, बलगम ढीला होकर निकलने में मदद मिलती है और गले की जलन कम होती है। अस्थमा में सांस की नली सिकुड़ जाती है। इस प्राणायाम से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, सांस की नलियां खुलती हैं और सांस फूलने की समस्या धीरे-धीरे कम होती है।
शुरुआती अभ्यासकर्ता इस बात का खास ध्यान दें कि सांस लेने और छोड़ने की गति धीमी, सहज और समान रखें; जोर या दबाव न डालें। एक-एक करके दोनों नासिकाओं से सांस लेने-छोड़ने से नाक के रास्ते खुलते हैं। नाक बंद होना, छींक आना और सिर भारी लगना कम होता है। नियमित अभ्यास से फेफड़े धूल और प्रदूषण के प्रति ज्यादा सहनशील हो जाते हैं। बार-बार होने वाली छींक और सांस की तकलीफ में आराम मिलता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story