लाइफ स्टाइल

सिनेमा जगत की 10 कृष्ण सुदामा जोड़ी

SANTOSI TANDI
24 Sep 2023 8:16 AM GMT
सिनेमा जगत की 10 कृष्ण सुदामा जोड़ी
x
कृष्ण सुदामा जोड़ी
दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो एहसास और विश्वास से जुड़ा है| हर रिश्ता हमारे जन्म के साथ हमसे जुड़ जाता है, बस दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है जिसे हम खुद अपनी इच्छा से चुनते है| कहा जाता है कि एक अच्छा दोस्त वही है जो हर परिस्थति में आपके साथ हो| जिस किसी के पास सच्चा और अच्छा दोस्त होता है वो इस दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान होता है| ये खुशनसीबी केवल आम जन को ही नहीं फ़िल्मी जगत की हस्तियों को भी नसीब हुई है| बॉलीवुड में भी कई ऐसे दोस्त है जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है|
1. आमिर खान और सलमान खान -
आमिर खान और सलमान खान की दोस्ती बहुत पुरानी है, इनकी दोस्ती फिल्म `Andaaz Apna Apna` के शुरू हुई थी जो बढ़ते समय के साथ साथ और बढ़ती चली गई| सलमान बहुत बार मीडिया में आमिर की खुलेआम तारीफ की है| ये दोनों दोस्त एक दूसरे की फिल्म का twitter पर प्रचार भी करते हैं|
2. रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर -
इन दोनों की दोस्ती तो जगजाहिर है| शायद ही कोई होगा जो इन दोनों की दोस्ती से वाकिफ नहीं होगा| रणवीर और अर्जुन को बहुत बार साथ साथ पार्टी करते देखा गया है| ये दोनों मिलकर अपने प्रशंसको का खूब मनोरंजन करते है|
3.शाहरुख़ खान और जूही चावला
- शाहरुख़ और जूही ने बहुत सी फिल्में साथ की है| जितनी इनकी फिल्में हैं, उतनी ही गहरी इनकी दोस्ती है| इन दोनों की दोस्ती तब और गहरी हो गयी जब इन्होंने मिलकर IPL टीम `Kolkata Knight Riders` खरीदी|
4. जेकलिन और सोनम कपूर -
जेकलिन और सोनम की दोस्ती किसी फिल्म से शुरू नहीं हुई थी, इन्होंने आज तक साथ काम भी नहीं किया फिर भी ये दोनों बहुत अच्छी दोस्त हैं| दोनों साथ शौपिंग जाती हैं, एक दूसरे से फैशन टिप्स लेती हैं| हाल ही में एक इंटरव्यू में जेकलिन ने बताया कि सोनम और मेरी दोस्ती किसी समय की मोहताज़ नहीं है |
5. करीना कपूर और अमृता अरोरा-
करीना कपूर और अमृता अरोरा की दोस्ती से सिनेमा जगत में सब वाकिफ है| इनकी दोस्ती किसी से छुपी नहीं हैं| इन दोनों की दोस्ती तब की है जब करीना ने अपना करियर शुरू किया था| दोनों साथ शौपिंग जाती हैं| अमृता करीना के हर रैंप शो का हिस्सा होती है|
6.रनबीर कपूर और अयान मुख़र्जी-
रनबीर अभिनेता है और अयान निर्देशक हैं| इन दोनों ने साथ काम किया है| इन्होने दो हिट फिल्में दी है| इनकी दोस्ती फिल्म `Wake Up Sid` से शुरू हुई है|
7. अजय देवगन और रोहित शेट्टी –
अजय अभिनेता है और रोहित निर्देशक हैं| इनकी दोस्ती तब से है जब से रोहित सिनेमा जगत का बड़ा नाम है| रोहित ने अपने करियर की शुरुआत की पहली फिल्म ज़मीन अजय के साथ बनाई थी|
8. अलिया भट्ट और वरुण धवन:
आलिया और वरुण की दोस्ती करण जोहर की फिल्म "Student of the Year` से शुरु हुई थी| इन दोनों की दोस्ती सिनेमा जगत की सबसे चर्चित दोस्ती है| इन दोनों की दोस्ती से पूरा सिनेमा जगत वाकिफ है|
9. गौरी खान और सुजेन-
गौरी खान और सुजेन की दोस्ती जगजाहिर नहीं है| इन दोनों की दोस्ती के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं| सुजेन पेशे से इंटीरियर डिज़ाइनर हैं और गौरी भी घर सजाने का शोक रखती हैं|
10. जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन –
जॉन और अभिषेक की दोस्ती बहुत गहरी है| इन दोनों की दोस्ती फिल्म Dhoom से शुरु हुई है| इन दोनों को एक साथ मुंबई की सड़को पर बाइक चलाते देखा गया है|
Next Story