- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- 1 Minute Exercise At...
लाइफ स्टाइल
1 Minute Exercise At Home: सिर्फ 1 मिनट में पाएं फिटनेस और ग्लोइंग स्किन, जानिए 5 आसान एक्सरसाइज
Sarita
11 Sept 2025 8:30 AM IST

x
1 Minute Exercise At Home: आजकल की व्यस्त दिनचर्या और लंबे समय तक बैठकर काम करने वाली लाइफस्टाइल से शरीर पर कई तरह के बुरे असर पड़ते हैं। लोग फिटनेस के लिए जिम या योगा का सहारा लेना चाहते हैं, लेकिन समय की कमी अक्सर उनकी सेहत के बीच बाधा बन जाती है। अच्छी खबर यह है कि फिट और एक्टिव रहने के लिए घंटों पसीना बहाने की जरूरत नहीं है। अगर आप रोजाना सिर्फ 1 मिनट निकालें, तो भी खुद को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाए रख सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं 5 असरदार एक्सरसाइज, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए शानदार हैं जो लंबे समय तक कुर्सी पर बैठे रहते हैं।
कान पकड़कर हल्का स्ट्रेच:
सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। दाएं हाथ से बाएं कान और बाएं हाथ से दाएं कान को पकड़ लें। ध्यान रखें कि आपके हाथ सिर के पीछे क्रॉस बनाएं। अब धीरे-धीरे गर्दन और सिर को पीछे की ओर ले जाएं। यह एक्सरसाइज 1 मिनट करने से गर्दन और दिमाग दोनों को रिलेक्स मिलेगा और आपकी एकाग्रता भी बढ़ेगी।
कॉलरबोन टच:
अब दोनों हाथों को क्रॉस करके छाती पर रखें। दाएं हाथ से बाईं कॉलरबोन और बाएं हाथ से दाईं कॉलरबोन को पकड़ें। इसके बाद सिर को ऊपर उठाते हुए बारी-बारी से लेफ्ट और राइट साइड की ओर छत को किस करने जैसा पोज बनाएं। यह एक्सरसाइज डबल चिन की समस्या को कम करने और गर्दन की मांसपेशियों को रिलेक्स करने में मदद करती है।
सिर पर किताब रखकर वॉक:
अपने सिर पर कोई किताब रखें और बैलेंस बनाते हुए करीब 1 मिनट तक वॉक करें। यह एक्सरसाइज आपके पॉश्चर को सुधारने के साथ-साथ गर्दन और रीढ़ की हड्डी के संतुलन को भी मजबूत बनाती है। लंबे समय तक बैठे रहने वालों के लिए यह बहुत उपयोगी है।
हाथों को पीछे बांधकर स्ट्रेच:
अपने दोनों हाथों को पीछे की ओर ले जाकर आपस में बांधें। अब धीरे-धीरे हाथों को स्ट्रेच करें और गर्दन को ऊपर की ओर उठाएं। यह एक्सरसाइज 1 मिनट करने से कंधों और गर्दन में जकड़न दूर होती है और शरीर को काफी आराम मिलता है।
हल्की-हल्की जंप और फेस एक्सरसाइज:
रोजाना 1 मिनट तक हल्का-हल्का कूदना (जंप) शरीर को एक्टिव बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है। इसके अलावा, अगर आप रोजाना 1 मिनट तक अपने चेहरे में हवा भरकर उसे फुलाएं और फिर हल्के हाथों से चेहरे को टैप करें, तो इससे चेहरे पर ग्लो बढ़ेगा और स्किन हेल्दी बनेगी।
Next Story





