
x
चंबा। चुराह उपमंडल के नकरोड़-आयल मार्ग पर सेरियाली में निजी बस के फंसने से करीब डेढ़ घंटा वाहनों का लंबा जाम लगा रहा है। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडा। जानकारी के अनुसार सेरियाली के समीप सडक के बाहरी हिस्से में एक डंगा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पिछले लंबे समय से डंगा धंसने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। मार्ग के इस तंगहाल हिस्से में कई बार वाहन फंसने से जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों ने बतया कि कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया जा चुका है कि पिछले दो महीने से डंगा नीचे बैठ रहा है। इससे बस चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। रोजाना यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड रहा है। मगर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





