कर्नाटक

बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत

Shantanu Roy
29 Nov 2023 11:06 AM IST
बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत
x

शिवमोग्गा: कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में बिजली गिरने से बुधवार को दो भाइयों की मौत हो गई।

यह घटना भद्रावती शहर के हुनसाकट्टे जंक्शन पर हुई।

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय बीरू और 30 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई है।

दोनों अपने धान के खेत में कटाई के लिए तैयार फसल की रखवाली करने गए थे।इस दौरान बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

शवों को भद्रावती सरकारी अस्पताल भैज दिया गया है। भद्रावती ग्रामीण पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।

Next Story