
x
जॉब अलर्ट
UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक निदेशक, प्रिंसिपल, रीडर और लेक्चरर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक निदेशक, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी, प्रिंसिपल, रीडर और लेक्चरर के कुल 50 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2025 से प्रारंभ हो चुकी है और 9 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसी तिथि तक अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं। यदि किसी को अपने फॉर्म में सुधार करना हो तो वे 16 जून 2025 तक कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 है। परीक्षा और मेरिट सूची आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार जारी की जाएगी, जबकि प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। UPPSC Recruitment: यूपी में निकली में विभिन्न पदों पर ढेरों नौकरियां, इस तारीख तक भरें फॉर्म; जानें रिक्तियां
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन
सरकारी नौकरियां
UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक निदेशक, प्रिंसिपल, रीडर और लेक्चरर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक निदेशक, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी, प्रिंसिपल, रीडर और लेक्चरर के कुल 50 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2025 से प्रारंभ हो चुकी है और 9 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसी तिथि तक अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं। यदि किसी को अपने फॉर्म में सुधार करना हो तो वे 16 जून 2025 तक कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 है। परीक्षा और मेरिट सूची आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार जारी की जाएगी, जबकि प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
पजीकरण शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 105 रुपये, एससी/एसटी के लिए 65 रुपये और दिव्यांग (पीएच) वर्ग के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है।
पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए अनुभव आवश्यक है। विस्तृत पात्रता विवरण आयोग की अधिसूचना में जाकर देख सकते हैं। आयु सीमा पदानुसार न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 40-50 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार या दोनों शामिल हो सकते हैं। आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 है, जबकि परीक्षा एवं मेरिट सूची आयोग की अनुसूची के अनुसार जारी की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
"Apply Online" सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती के सामने “Click here to apply" पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें।
नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जैसी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्र पोर्टल के माध्यम से करें।
शुल्क भुगतान के बाद पूरा आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें शैक्षिक योग्यता, अनुभव, पद विवरण आदि शामिल हों।
अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसकी एक प्रति भविष्य के लिए प्रिंट करके सुरक्षित रखें।
TagsUPPSCयूपीविभिन्नUPVarious जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





