
x
Jalandhar जालंधर: जालंधर से एक दिल दहला देने वाली घटना ,पावरकॉम की जमीन पर बने मकान में रह रहे गुरु नानकपुरा वेस्ट झुग्गी निवासी 9 वर्षीय आरव करंट लगने से झुलस गया। पार्क में खेलते समय बच्चे ने जैसे ही पत्थर को रस्सी से बांधकर 66 केवी लाइन पर फेंका तो जोरदार धमाका हुआ और करंट लगने से बच्चे के शरीर में आग लग गई। तीसरी कक्षा के छात्र आरव की हालत गंभीर है। उसे सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया।
आरव के नाना हरि सिंह ने बताया कि आरव शाम 4 बजे पार्क में बच्चों के साथ खेल रहा था। उसने प्लास्टिक जैसी चीज ऊपर की ओर फेंकी तो बिजली गिर गई। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। पावरकॉम को भी घटना की जानकारी नहीं मिली और न ही बिजली सप्लाई बंद हुई। आरव के माता-पिता देर रात तक अमृतसर में ही रहे।
TagsJalandharपार्कparkchildजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारकरंटबच्चाझुलसाJalandharcurrentscorched
Next Story





