बिहार

पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आयोजित किया गया गृहे - गृहे गायत्री उपासना

Gulabi Jagat
17 April 2024 4:11 PM IST
पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आयोजित किया गया गृहे - गृहे गायत्री उपासना
x
लखीसराय। चैत्र नवरात्रि पूजन समापन के नौंवे दिन किउल गायत्री शक्तिपीठ की प्रांगण में रामनवमी के अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में गृहे गृहे गायत्री उपासना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान गायत्री परिवार के लोगों की ओर से पूर्णाहुति कर लोगों के लिए सद्बुद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामनाएं की गई । मौके पर मुंगेर जिला संगठन प्रभारी अरुण पंडित की ओर से गायत्री परिजनों को देव स्थापना का संकल्प दिलाया गया । मौके पर शक्तिपीठ प्रभारी प्रहलाद कुमार ने कहा कि नवरात्रि पूजन के अवसर पर सृजन कार्य में युग निर्माण योजना अभियान को गति देने का संदेश शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा दिया गया है ।
उन्होंने तमाम उपासकों से इस अवसर पर शांतिकुंज के कार्यक्रमों को सफल बनाएं जाने की अपील की। इस मौके पर अखंड ज्योति शताब्दी पर आज 108 कुमारी कन्याओं का पूजन कराया गया एवं लोगों के बीच वस्त्र ,श्रृंगार, चुनरी दक्षिणा आदि प्रदान किया गया । मौके पर श्रद्धालुओं को दीक्षा भी दिलाया गया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ की ओर से श्रद्धालुओं के बीच भंडारा कराया गया। कार्यक्रम के अंत में 24घरों में देव स्थापना कर हरिद्वार गंगा जल वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक अविनाश कुमार, उमेश चंद्र शरण, गोपाल साव , विनोद चौरसिया, सविता देवी ,नीलम देवी ,किरण वर्मा ,शोभा देवी सहित भारी संख्या में गायत्री शक्तिपीठ के उपासक गण मौजूद थे।
Next Story