Latest News

मनाली में दो जनवरी से शुरू होगा विंटर कार्निवाल

Admin Delhi 1
5 Dec 2023 1:23 PM IST
मनाली में दो जनवरी से शुरू होगा विंटर कार्निवाल
x

कुल्लू: दो जनवरी से छह जनवरी 2024 तक मनाली में 12वां राष्ट्रीय स्तरीय शरदोत्सव मनाया जाएगा। यह जानकारी मनाली में राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमंडल अधिकारी मनाली रमन कुमार शर्मा ने दी । उन्होंने कहा कि 12वां राष्ट्रीय स्तरीय शरदोत्सव मनाली में मनाया जाएगा। शरदोत्सव के मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन, वॉइस ऑफ कार्निवाल, उत्तर के राज्य, सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के साथ विभिन्न राज्यों के दलों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी महिला मंडलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और रस्साकशी आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

Next Story