हरियाणा

खंड के गांव नई व झारोकड़ी में पहुंची विकसित भारत-संकल्प यात्रा

Jantaserishta Admin 4
1 Dec 2023 1:02 PM GMT
खंड के गांव नई व झारोकड़ी में पहुंची विकसित भारत-संकल्प यात्रा
x

पुन्हाना। 1 दिसंबर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने व प्रत्येक गरीब व्यक्ति का उत्थान कर उसे मुख्यधारा से जोडऩे के लिए सरकार की ओर से विकसित भारत-संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। शुक्रवार को पुन्हाना खंड के गांव नई व झारोकड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची, जिसके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पहुंचकर अपने विभाग से संबंधित स्टाल लगाए तथा लोगों की समस्याओं को मौके पर ही निवारण किया गया।

पुन्हाना खंड के बीडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि विकसित भारत-संकल्प यात्रा के दौरान गांवों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच व दवाइयों का वितरण, आधुनिक खेती के तरीके, आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने, क्रिड विभाग की ओर से परिवार पहचान-पत्र आदि की त्रुटियां ठीक की गई। सीएससी सेंटर के माध्यम से लोगों के विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभ देने के लिए फार्म आदि भरे गए।

उन्होंने कहा कि विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से लोगों को उनके गांवों में ही सभी योजनाओं को लाभ मिल रहा है। गांव झारोकड़ी में कृषि विभाग की ओर से ग्रामीणों को ड्रोन दीदी से खेती करने व खेती के कार्यों में ड्रोन के उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के लोक कलाकारों ने भी विकसित भारत-संकल्प यात्रा के दौरान गीतों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ दिया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को देश को मजबूत बनाने के प्रति संकल्प शपथ भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने सभी से आह्वïान किया कि वे देश को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें, क्योंकि अगर देश मजबूत होगा तभी देश के नागरिक भी मजबूत रहेंगे।

Next Story