हरियाणा

हरियाणा को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार

Subhi Gupta
11 Dec 2023 9:01 AM IST
हरियाणा को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार
x

राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक के मुकाबले उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए) 2023 के लिए चुना गया है। ऊर्जा दक्षता पुरस्कारों में प्रदेश दूसरे स्थान पर है।

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के महानिदेशक अभय बाकरे ने हरियाणा सरकार को सूचित किया कि ऊर्जा मंत्रालय की पुरस्कार समिति ने विजेताओं का चयन किया है।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार सामाजिक और आर्थिक लाभ पहुंचाने वाली अनुकरणीय ऊर्जा प्रबंधन प्रथाओं को मान्यता देते हैं और बढ़ावा देते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 दिसंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में हरियाणा को पुरस्कार प्रदान करेंगी।

Next Story