
x
YRKKH Twists :ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान पूजा बीच में ही छोड़कर जाने वाला होता है। तभी पंडित जी उससे कहते हैं कि पूजा पूरी करके चले जाओ क्योंकि ये तुम्हारे और गीतांजलि के लिए ज़रूरी है। अरमान ये सुनकर चौंक जाता है कि गीतांजलि ने उसे बताया था कि ये पूजा अभिरा के लिए है। अरमान जाने लगता है और गीतांजलि उसे रोक लेती है। अरमान उस पर गुस्सा हो जाता है और चला जाता है। विद्या उसे जाने से रोकती है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और गीतांजलि को पूजा करते देख मायरा परेशान हो जाती है। मायरा, अभिरा से अकेले मिलने का फैसला करती है और घर से भाग जाती है। जब काजल और संजय को ये पता चलता है, तो वे मायरा की तलाश में निकल पड़ते हैं। दूसरी तरफ, अभिरा बेचैन हो जाती है और उसे लगता है कि कुछ गड़बड़ होने वाली है। अभिरा को पता चलता है कि जलेबी पर लड़कियों की तस्करी का झूठा आरोप लगाया गया है। जलेबी के आदमी मायरा का अपहरण कर लेते हैं। संजय और काजल मायरा को ले जा रही गाड़ी रोकने की कोशिश करते हैं।
अरमान घर आता है और उसे पता चलता है कि मायरा का अपहरण हो गया है। विद्या, मायरा को न बचा पाने के लिए काजल को दोषी ठहराती है। गीतांजलि, अरमान के साथ मिलकर मायरा को ढूँढ़ने की योजना बनाती है। विद्या, काजल पर मायरा को सुरक्षित न रख पाने के लिए गुस्सा होती है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा को ज़मानत मिल जाती है और पोद्दार परिवार में जश्न का माहौल बन जाता है। हालाँकि, अभिरा इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता। अचानक, अभिरा सीढ़ियों से फिसल जाता है।
Next Story





