मनोरंजन

YRKKH Twist: अरमान का केस लड़ेगी अभिरा, दादी-सा और विद्या को स्टेज पर होना पड़ेगा शर्मिंदा

Sarita
29 May 2025 8:29 AM IST
YRKKH Twist: अरमान का केस लड़ेगी अभिरा, दादी-सा और विद्या को स्टेज पर होना पड़ेगा शर्मिंदा
x
YRKKH Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले ट्रैक में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलेगा। जहां एक ओर अभिरा अपने करियर की नई शुरुआत करेगी, वहीं दूसरी तरफ उसकी जिंदगी में एक बार फिर उसकी बेटी पूकी की खबर से तूफान आ जाएगा। इन सबके बीच विद्या और दादी-सा को अभिरा की वजह से शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी।
अभिरा अभिरा को उसका पहला केस मिलता है। क्लाइंट का नाम अरमान होता है। इस केस को लेकर अभिरा असमंजस में होती है। क्लाइंट का नाम और उसकी कहानी सुनते ही अभिरा पैनिक अटैक आने लगता है। ऐसे में वह केस लेने से मना कर देती है, लेकिन पैसों की दिक्कतों के चलते वह बाद में केस लेने के लिए राजी हो जाती है। हालांकि, वह अपने क्लाइंट के सामने एक शर्त रखती है कि वह उसे अरमान कहकर नहीं बुलाएगी।
इस बीच, दादी सा और विद्या एग्जीबिशन में अपनी साड़ियों का स्टॉल लगाते हैं, लेकिन जैसे ही कार्यक्रम शुरू होने वाला होता है, अभिरा को पुलिस से कॉल आता है। पुलिस अभिरा को बताती है कि उन्हें पूकी के बारे में कोई जानकारी मिली है। ये सुनते ही अभिरा इमोशनल हो जाती है और बिना समय गंवाए वहां से निकल जाती है। उसके चले जाने से दादी-सा और विद्या अकेली पड़ जाती हैं।दादी-सा और विद्या को अकेले अपने स्टॉल का प्रेजेंटेशन देना पड़ता है। ऐसे में वे घबरा जाती हैं। दोनों मिलकर अभिरा के क्यू कार्ड के जरिए प्रेजेंटेशन देने की कोशिश करती हैं, लेकिन गलती कर बैठती हैं जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।
Next Story