मनोरंजन

YRKKH: अभिरा के सामने आएगा बच्चे का सच

Bharti Sahu 2
27 Nov 2024 10:34 AM IST
YRKKH: अभिरा के सामने आएगा बच्चे का सच
x
YRKKH: प्रोमो की शुरुआत में अभिरा, बीएसपी और बड़ी मां के साथ बहुत खुश नजर आती है। वे तीनों कार से कहीं जा रहे होते हैं और तभी अचानक उनकी कार के सामने एक लड़का आ जाता है। वह लड़का इनसे मदद मांगता है। अभिरा को उस लड़के पर शक होने लगता है। ऐसे में अभिरा अपने ड्राइवर से कार की सारी खिड़कियां बंद करने के लिए कहती है। इससे पहले की ड्राइवर खिड़कियां बंद करे, वह लड़का ड्राइवर को मारने लगता है।
कुछ दोस्त अभिरा को पकड़ते हैं। वहीं कुछ बड़ी मां को कार से बाहर निकालते हैं। बड़ी मां को कार से बाहर निकालने के बाद वे लोग अभिरा के हाथ से बीएसपी को छीन लेते हैं और अभिरा को कार से बाहर फेंक देते हैं। अब आगे क्या होगा? जब रोहित को बीएसपी के किडनैप होने की खबर मिलेगी तब क्या वह गुस्से में आकर सबको सच बता देगा? क्या वह अभिरा से उसका बच्चा वापस ले लेगा
Next Story