मनोरंजन

YRKKH Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में हॉस्पिटल पहुंचेगी रूही

Bharti Sahu 2
15 July 2024 12:21 PM IST
YRKKH Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में हॉस्पिटल पहुंचेगी रूही
x
YRKKH Spoiler: दादी-सा, अभिरा को अपनाने से इनकार कर देंगी। जब अरमान, उन्हें छोड़कर अभिरा का हाथ थामेगा तब वह पौद्दार हाउस छोड़ने का फैसला लेंगी। वह पौद्दार हाउस छोड़ने से पहले अभिरा को बद्दुआ देंगी। वह कहेंगी, ‘आज तुमने हमसे हमारा सब कुछ ले लिया लड़की…अब हमारी बद्दुआ लो तुम। तुमने हमारा घर तोड़ा है, तुम अपना घर कभी नहीं बसा सकोगी। कभी नहीं।’ अभिरा टूट जाएगी। वह दादी-सा को जाने से रोकेगी, लेकिन दादी-सा किसी की नहीं सुनेंगी। कार चलाते वक्त दादी-सा के सीने में दर्द उठेगा। उन्हें दिल का दौरा पड़ेगा। हार्ट अटैक की वजह से वह कार संभाल नहीं पाएंगी और उनका एक्सीडेंट हो जाएगा। पौद्दार परिवार के साथ-साथ रूही भी हॉस्पिटल पहुंचेगी। सब रोने लगेंगे। किसी को कुछ समझ नहीं आएगा। सभी लोग अरमान पर इल्जाम लगाएंगे। ऐसे में रूही भड़क जाएगी। रूही, अभिरा को खरीखोटी सुनाएगी। घरवाले सब लड़ रहे हैं। परिवार टूट रहा है। सब इल्जाम अरमान पर लगाए जा रहे हैं पर असली गुनहगार को कोई कुछ कह ही नहीं रहा। इसकी असली गुनहगार तुम हो अभिरा।' अभिरा टूट जाएगी।
Next Story