मनोरंजन

निरहुआ-आम्रपाली का ये वीडियो सॉन्ग देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Gulabi Jagat
26 March 2022 9:23 AM GMT
निरहुआ-आम्रपाली का ये वीडियो सॉन्ग देख आप भी हो जाएंगे भावुक
x
निरहुआ-आम्रपाली का वीडियो सॉन्ग
Dilva Me Ghar Banake Ud Jaibu Maina Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के दर्शकों को दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ'(Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के रोमांस वीडियो का बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है। इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर कब्जा जमाए हुए हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के पुराने गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का गाना 'उड़ जईबु ए मैना' (Dilva Me Ghar Banake Ud Jaibu Maina) फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

इस गाने के वीडियो में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे एक दूसरे को याद करते हुए नजर आ रहे हैं। ये गाना फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तनी' का है। इस गाने को दर्शकों द्वारा बार - बार देखा जा रहा है। इस भोजपुरी गाने 'उड़ जईबु ए मैना' को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को आलोक कुमार और कल्पना पटोवारी ने मिलकर गाया है। इस गाने को प्यारेलाल यादव ने लिखा है, जबकि राजेश-रजनीश ने म्यूजिक दिया है। इस गाने को यू-ट्यूब चैनल निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज किया गया था।
Next Story