
x
Yeh rishta kya kehlata hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में समृद्धि शुक्ला अभिरा के किरदार में नजर आ रही हैं, जबकि रोहित पुरोहित अरमान का किरदार निभा रहे हैं। इस सीरियल की कहानी अभिरा और अरमान के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। हाल ही में सीरियल में सात साल का लीप आया है। इस लीप के बाद देखा गया कि कुछ गलतफहमियों के चलते अभिरा और अरमान एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। लेकिन अब ये कपल फिर से एक दूसरे के करीब आ रहा है। लेकिन फिर से हालात ऐसे बनेंगे कि इनके रास्ते अलग हो सकते हैं। इसकी वजह है अरमान का एक राज, जो अब अभिरा के सामने खुलने वाला है।
फिर से अपने प्यार का इजहार करेगा अरमान
हालिया एपिसोड में अरमान अभिरा के सामने एक बड़ा राज खोलेगा, वो उससे अपने किए की माफी मांगेगा। दरअसल, जब अरमान देखेगा कि अभिरा अपनी बेटी पूकी की तलाश में जगह-जगह भटक रही है, तो वह उसे एक बड़ा सच बताने का फैसला करेगा। वह अभिरा से कहेगा कि वह उससे दूर रहकर खुश नहीं है, वह अब भी उससे प्यार करता है।
अरमान एक राज खोलेगा
अरमान अभिरा को यह भी बताएगा कि मायरा की एक बेटी है जिसका नाम पूकी है, जिसे वह सात साल पहले अपने साथ ले गया था। यह जानकर अभिरा टूट जाएगी, उसका अरमान पर से भरोसा उठ जाएगा। वह अरमान को जोरदार थप्पड़ मारेगी, क्योंकि वह इतने सालों से अपनी बेटी से दूर है और इसकी वजह अरमान था। जबकि वह अपनी बेटी के खोने के लिए खुद को दोषी मानती रही।
अरमान से रिश्ता तोड़ देगी अभिरा
अरमान के धोखे के बारे में जानकर अभिरा उस पर चिल्लाएगी। वह कहेगी कि अरमान ने उसे क्यों नहीं बताया कि उनकी बेटी उसके पास है। इसके बाद वह अरमान से रिश्ता तोड़ने के लिए कहेगी। जिससे अरमान भी टूट जाएगा। इस तरह एक बार फिर अभिरा और अरमान की राहें अलग होने की कगार पर पहुंच जाएंगी।
TagsYeh rishta kya kehlata haiअभिराअरमानसच्चाई Yeh Rishta Kya Kehlata HaiAbhiraArmaanTruth जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





