
x
Yeh Rishta Kya kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कॉलेज में रिहान स्वीकार करता है कि वह अभीरा को पसंद करता है. ये सुनकर अरमान गुस्सा हो जाता है. तभी अभीरा के कमरे के दरवाजे पर दस्तक होती है. कोई उससे कहता है कि सीनियर्स उसे बुला रहे हैं. अभीरा जाने से मना कर देती है, लेकिन उसकी दोस्त आलिया और लावण्या उसे लेकर जाते हैं. दूसरी तरफ अरमान भी सीनियर्स के बुलाने पर जाता है. अभीरा और अरमान को पता चलता है कि सीनियर्स के बहाने से उन्हें रैगिंग के लिए बुलाया गया है.
रैगिंग सेशन में एक लड़की अरमान को वहां मौजूद किसी भी लड़की को प्रप्रोज करने के लिए कहती है. अरमान, अभीरा को चुनता है. सीनियर्स अभीरा और अरमान को किस करने के लिए कहते हैं. दोनों असहज हो जाते हैं. तभी वहां पर वॉर्डन आ जाती है और सभी को अपने कमरों में जाने के लिए कहती है. दूसरी तरफ कमरे में आलिया और लावण्या, अरमान-अभीरा की केमेस्ट्री के बारे में बात करती है. अभीरा कहती है कि अरमान ने उसे सीनियर्स के कहने पर प्रप्रोज किया था. अरमान के दोस्त भी उसे अभीरा का नाम लेकर चिढ़ाते है. रिहान कहता है कि अभीरा सिर्फ उसकी है. अरमान उसे ये बात दोबारा नहीं कहने के लिए कहता है.
पोद्दार परिवार में करवाचौथ की तैयारियां होगी. इस बीच साड़ी को लेकर काजल और विद्या में लड़ाई होगी, जिसे कावेरी सुलझाएगी. विद्या को काजल ताने देगी कि वह अपने फैसले बदलते रहती है- कभी अभीरा, कभी गीतांजलि तो फिर अब अभीरा. विद्या इस बात से चिढ़ जाती है और काजल को उससे माफी मांगने के लिए कहती है. काजल को कावेरी माफी मांगने के लिए कहती है. दूसरी तरफ मायरा, अभीरा से पूछती है कि क्या वह करवाचौथ का व्रत अरमान के लिए रखेगी. अभीरा कहती है कि नहीं क्योंकि अब वह उसके साथ नहीं है. अरमान को यकीन नहीं होता कि अभीरा ने करवाचौथ का व्रत नहीं रखा है.
TagsYeh Rishta Kya kehlata Haiअरमानकरवाचौथव्रतअभीराYeh Rishta Kya Kehlata HaiArmaanKarva ChauthfastAbhira जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





