मनोरंजन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अदाकारा लता सभरवाल ने TV सीरियल्स की दुनिया को कहा अलविदा

Triveni
6 Feb 2021 10:50 AM GMT
ये रिश्ता क्या कहलाता है अदाकारा लता सभरवाल ने   TV सीरियल्स की दुनिया को कहा अलविदा
x
टीवी सीरियल अदाकारा लता सभरवाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान कर करोड़ों टीवी प्रेमियों को करारा झटका दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी सीरियल अदाकारा लता सभरवाल (Lataa Saberwal) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान कर करोड़ों टीवी प्रेमियों को करारा झटका दिया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से जरिए देश के करोड़ों लोगों का दिल जीत चुकीं लता सभरवाल ने हाल ही में ऐलान किया है कि अब वो डेली सोप्स (टीवी सीरियल्स) की दुनिया छोड़ रही हैं। लता सभरवाल ने इसका ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वो टीवी सीरियल्स का हिस्सा अब नहीं होंगी। हालांकि वो वेब सीरीज, फिल्मों और कैमियो में जरुर काम करना चाहेंगी। लता सभरवाल ने लिखा, 'शुक्रिया डेली सोप्स, मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनने के लिए।'

बता दें कि टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैं में लता सभरवाल एक्ट्रेस हिना खान की मां के रोल में नजर आती थी। इस टीवी सीरियल में अदाकारा ने राजश्री विशम्भरनाथ माहेश्वरी का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने खासा प्यार दिया था। वो करीब 10 से ज्यादा समय तक चलने वाले इस टीवी शो में नजर आती रहीं। इसके अलावा वो इस टीवी शो के स्पिन ऑफ ये रिश्ते हैं प्यार के में भी नजर आईं। लता सभरवाल एक नामी अदाकारा हैं। जिन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

लता सभरवाल लंबे वक्त तक टीवी की दुनिया पर राज करने के साथ-साथ एक मशहूर ब्लॉगर भी हैं। वो लाइफ स्टाइल से जुड़े टिप्स सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के जरिए शेयर करती रहती हैं। जहां उनकी भारी फैन फॉलोइंग हैं। लता सभरवाल टीवी की दुनिया से 1999 से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अलावा, वो रहने वाली महलों की, कोई अपना सा जैसे सीरियल्स किए हैं। जबकि वो विवाह, प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।


Next Story