मनोरंजन

रणवीर सिंह ने क्यों डिलीट की शादी की तस्वीरें, एक्टर की टीम ने बताई वजह

Apurva Srivastav
8 May 2024 7:55 AM GMT
रणवीर सिंह ने क्यों डिलीट की शादी की तस्वीरें, एक्टर की टीम ने बताई वजह
x
मुंबई : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फैमिली में जल्द नया मेहमान शामिल होने वाला है। प्रेग्नेंसी के बीच एक्ट्रेस ने काम से भी ब्रेक ले लिया है और बेबीमून पर निकल गई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तस्वीरें वायरल हुई, जिसमें कपल प्लेन से बाहर निकलते हुए नजर आया। हालांकि, इस बीच चर्चा किसी और बात को लेकर हो रही है।
रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके और दीपिका पादुकोण क शादी की सारी तस्वीरें गायब हैं। ऐसे में फैंस परेशान है कि क्या दोनों के बीच कोई प्रॉब्लम चल रही है, जिसकी वजह से रणवीर ने शादी फोटो डिलीट कर दी है, जबकि दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें अभी भी मौजूद हैं।
रणवीर की टीम ने जारी किया बयान
दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बीच रणवीर सिंह को लेकर सामने आई ये खबर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। हालांकि, कपल की बेबी मून की तस्वीरों ने फैंस को थोड़ी राहत दी। वहीं, फैंस को परेशान देखकर रणवीर सिंह की टीम ने बयान जारी किया है और जानकारी दी है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक है।
क्यों रणवीर ने हटाई शादी की तस्वीरें
रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें गायब होने के बाद ये भी दावा किया गया कि ये एक्टर का पब्लिसिटी स्टंट है। हालांकि, ये कम ही लोगों ने नोटिस किया कि रणवीर सिंह के अकाउंट से सिर्फ वेडिंग नहीं, बल्कि 2023 के पहले के सभी पोस्ट गायब है। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार, रणवीर सिंह की टीम ने बयान जारी करते हुए कहा कि एक्टर ने 2023 से पहले सभी पोस्ट हाइड कर दी है। इस दौरान शादी की भी तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से हट गईं।
सिंघम अगेन में नजर आएगा कपल
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें, दोनों जल्द फिल्म सिंघम अंगने में नजर आएंगे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्टर कर रहे हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।
Next Story