मनोरंजन

किन कंटेस्टेंट्स को मिला सेलेब्स का सपोर्ट? प्रियंका-शिव और स्टैन में से कौन होगा विनर?

Neha Dani
31 Jan 2023 5:25 AM GMT
किन कंटेस्टेंट्स को मिला सेलेब्स का सपोर्ट? प्रियंका-शिव और स्टैन में से कौन होगा विनर?
x
आइए आपको बताते हैं कि किन-किन को सेलेब्स का साथ मिला है और कौन बहुत पीछे रह गए हैं।
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले का जल्द ही काउंटडाउन शुरू होने वाला है। शो का फिनाले 12 फरवरी को होना है, जिसमें चंद दिन ही बचे हुए हैं। इससे पहले अब हर कोई विनर की बात कर रहा है। सोशल मीडिया पर तो लगातार कुछ कंटेस्टेंट्स का नाम ट्रेंड कर रहा है। लेकिन सेलेब्स के बीच भी बिग बॉस को लेकर अलग ही क्रेज होता है। बिग बॉस में आने के अलावा, कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं, जो इस शो को काफी करीब से फॉलो करते हैं और वह हर मुद्दे पर अपना प्वॉइंट रखते हैं। इस बार भी ऐसा हो रहा है। टीवी जगत के कई सितारों ने बताया है कि वह किस कंटेस्टेंट को विनर के रूप में देखते हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन-किन को सेलेब्स का साथ मिला है और कौन बहुत पीछे रह गए हैं।
शिव ठाकरे के सपोर्ट में आए ये सेलेब्स
बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे काफी मजबूत कंटेस्टेंट हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों का खूब सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन कई सेलेब्स भी हैं, जिन्हें शिव का गेम पसंद आ रहा है। रोडीज फेम रणविजय सिंह और प्रिंस नरूला ने शिव का सपोर्ट किया है।
प्रियंका चाहर चौधरी को मिला इनका साथ
बिग बॉस 16 के घर में प्रियंका चाहर चौधरी भी किसी से कम नहीं हैं। उन्हें इस सीजन की क्वीन कहा जाता है और प्रियंका का कई फैंस ने सपोर्ट किया है। प्रियंका को बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक, राजीव अदातिया समेत कई सेलेब्स ने खुल प्यार दिया है। कई लोगों को प्रियंका का बिंदास अंदाज पसंद आया है।
सुंबुल तौकीर खान को मिला दोस्त का साथ
सुंबुल तौकीर खान बिग बॉस के घर में खूब रोई हैं लेकिन अब वह अपने गेम से सेलेब्स को इंप्रेस कर रही हैं। फहमान खान कई बार सुंबुल के गेम की तारीफ कर चुके हैं। इसके अलावा, अर्जुन बिजलानी और सिंगर अरमान मलिक ने भी सुंबुल को सपोर्ट किया है।
एमसी स्टैन को विनर बनाना चाहते हैं ये
एमसी स्टैन एक शानदार रैपर हैं और घर में भी उन्होंने अपना टैलेंट दिखाया है। शो में स्टैन को सपोर्ट करने तीन रैपर आए थे। वहीं, बाहर की दुनिया में एमसी स्टैन को बादशाह और मुनव्वर फारूकी विनर बनते देखना चाहते हैं।
शालीन को मिला एक्स वाइफ का साथ
शो में हर कंटेस्टेंट को सेलेब्स का साथ मिल रहा है लेकिन शालीन भनोट का सपोर्ट उनकी एक्स वाइफ दलजीत कौर आई थीं। दलजीत कई बार शालीन के लिए इंस्टा पोस्ट लगाती हुई नजर आ चुकी हैं।
Next Story