मनोरंजन

कब आएगा Bigg Boss OTT 2 का फ‍िनाले

Khushboo Dhruw
8 Aug 2023 6:45 PM GMT
कब आएगा Bigg Boss OTT 2 का फ‍िनाले
x
बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का दूसरा सीजन अपने फ‍िनाले वीक में पहुंचने वाला है। सोशल मीडिया पर इस सीजन ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इस बार कई नामी यूट्यूबर्स शो का हिस्‍सा बने हैं। उन्‍हीं से में कोई एक बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब अपने नाम करेगा। साथ ही यह भी पता चलेगा कि कौन सा प्रतियोगी पैसों वाला सूटकेस लेकर शो से बाहर निकलता है। सूटकेस में कितनी रकम होगी। फ‍िनाले कब आएगा और कहां स्‍ट्रीम किया जा सकेगा, आइए जानते हैं।
कब आएगा Bigg Boss OTT 2 का फ‍िनाले?
Bigg Boss OTT 2 को जियो सिनेमा (Jio Cinema) प्रसारित कर रहा है। 14 अगस्त 2023 को इसका फ‍िनाले एपिसोड देखा जा सकेगा। खास बात है कि उस दिन रविवार ना होकर सोमवार है। जियो सिनेमा पर Bigg Boss OTT 2 को देखने के लिए किसी सब्‍सक्र‍िप्‍शन प्‍लान की जरूरत नहीं है। इसे फ्री में देखा जा सकता है।
सूटकेस में कितनी रकम होगी?
बिग बॉस के लगभग हर सीजन के फ‍िनाले में एक सूटकेस सस्‍पेंस लेकर आता है। पैसों से भरे सूटकेस को लेकर कंटेस्‍टेंट टॉप थ्री या फाइव की रेस से बाहर हो सकता है। Bigg Boss OTT 2 में भी सूटकेस ऑफर किए जाने की उम्‍मीद है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार सूटकेस में 10 लाख रुपये की रकम ऑफर की जा सकती है।
विनर को मिलेगी इतनी प्राइज मनी
Bigg Boss OTT 2 के विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी, मेकर्स ने इसका खुलासा अभी नहीं किया है। हालांकि शो में ही अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी को यह बात करते हुए सुना गया था कि विनर को 25 लाख रुपये की प्राइज मनी इस सीजन में भी दी जाएगी। ओटीटी पर आ रहे बिगबॉस में अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी के अलावा एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे भी हैं। पूजा भट्ट भी इस सीजन में दिखाई दे रही हैं।
Next Story