![प्यार में धर्म बना रोड़ा तो Family के खिलाफ रचाई शादी प्यार में धर्म बना रोड़ा तो Family के खिलाफ रचाई शादी](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/09/01/3995880-untitled-85-copy.webp)
Mumbai.मुंबई: टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम राम कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इसमें वो साक्षी तंवर के साथ लीड रोल में नजर आए थे। सीरियल में दोनों की कमाल की केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर अलग छाप छोड़ी थी। इससे वो घर-घर में फेमस हुए थे और अब उनकी गिनती टीवी के टॉप एक्टर्स में होती है। राम कपूर ना केवल टीवी में बल्कि बॉलीवुड में भी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे में उनकी और ऑनस्क्रीन भाभी से लव लाइफ के बारे में बता रहे हैं। चलिए बताते हैं… दरअसल, राम कपूर आज 51 साल के हो गए हैं और उनका जन्म 1 सितंबर, 1973 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल कपूर है और मां रीता कपूर हैं। प्रोफेशनल लाइफ में हिट रहे राम कपूर की निजी जिंदगी भी काफी हेडलाइन्स में रही है। उन्होंने ऑनस्क्रीन भाभी से शादी करके बवाल मचा दिया था। एक्टर ने एक्ट्रेस गौतमी कपूर से शादी की है। इनकी शादी काफी सुर्खियों में रही थी। दोनों ने सीरियल ‘घर एक मंदिर’ में काम किया था। इसमें देवर-भाभी बने थे।
![Rajesh Rajesh](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)