
x
Weekend Release: इन दिनों बच्चों की स्कूल में छुट्टियां चल रही हैं। अब अगर इन छुट्टियों को घर पर एंटरटेनमेंट के साथ बिताना चाहते हैं। तो इस वीकेंड सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनके जरिए आप अपना वीकेंड अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं।
क्रिमिनल जस्टिस
पंकज त्रिपाठी एक बार फिर माधव मिश्रा के किरदार में वापस आ गए हैं। इस बार वो एक हाई प्रोफाइल केस को सुलझाने आए हैं। क्रिमिनल जस्टिस का चौथा सीजन ‘क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर’ आज से यानी कि 29 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रहा है।
'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड'
मार्वल स्टूडियोज की 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' इस साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म 28 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रही है।
हिट 3
अपराध और फॉरेंसिक की दुनिया की थ्रिलर फ्रेंचाइज हिट की तीसरी फिल्म 'हिट - द थर्ड केस' भी आज यानी 29 मई से नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। सिनेमाघरों के बाद अब नानी की फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है। हालांकि,अभी ये फिल्म सिर्फ तेलुगू और तमिल भाषा में ही उपलब्ध है।
कनखजूरा
30 मई से सोनी लिव पर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'कनखजूरा' रिलीज होने जा रही है। चंदन अरोड़ा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में रोशन मैथ्यू, मोहित रैना, त्रिनेत्र हलधर गुम्माराजू और सारा जेन डायस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
'इंटेरोगेशन' और 'ए विडोज गेम
जी5 पर 30 मई से फिल्म 'इंटेरोगेशन' स्ट्रीम होने जा रही है। यह फिल्म एक पुलिस अधिकारी पर आधारित है। इसके अलावा 30 मई को नेटफ्लिक्स पर एक स्पेनिश थ्रिलर फिल्म 'ए विडोज गेम' भी रिलीज होगी।
थुडारम
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की अप्रैल में रिलीज हुई ‘थुडारम’ अब एक महीने बाद ही ओटीटी पर आने को तैयार है। थारुण मूर्ति के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक कैब ड्राइवर के बारे में है। 'थुडारम' 30 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है।
रेट्रो
इसी महीने की शुरुआत में रिलीज हुई तमिल सुपरस्टार सूर्या की ‘'रेट्रो’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब फिल्म ओटीटी पर आने को तैयार है। कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित यह एक्शन-रोमांटिक फिल्म 31 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स स्ट्रम होने वाली है। फिल्म तमिल के साथ ही हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी मौजूद होगी।
'डिपार्टमेंट क्यू' और 'द बेटर सिस्टर'
ब्रिटिश क्राइम-थ्रिलर 'डिपार्टमेंट क्यू' गुरुवार यानी कि आज 29 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। अगर आप क्राइम-थ्रिलर के शौकीन हैं, तो ये सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी। इसके अलावा अमेरिकी साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज 'द बेटर सिस्टर' भी आज से ही प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इसमें अलग-थलग पड़ी दो बहनों की कहानी है।
'ए कम्प्लीट अननोन'
लीजेंड्री सिंगर और गीतकार बॉब डिलन की कहानी पर आधारित फिल्म 'ए कम्प्लीट अननोन' शनिवार 31 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉस्टार पर उपलब्ध होगी। इस फिल्म को 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में इस फिल्म को 8 नॉमिनेशन मिले थे।
सिनेमाघरों में देखें ये फिल्में
ओटीटी के अलावा सिनेमाघरों में भी इस वीकेंड एंटरटेनमेंट की फुल डोज मौजूद है। इस कड़ी में जैकी चैन की ‘कराटे किड लीजेंड्स’ 30 मई को सिनेमाघरों में आ रही है। इसके अलावा गेवी चहल, दीपशिखा नागपाल और दानिश भट्ट स्टारर ‘बॉम्बे’ भी इस शुक्रवार सिनेमाघरों में आ रही है। युवाओं की कहानी दिखाती ‘लव करूं या शादी’ भी इसी शुक्रवार 30 मई को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। विनय पाठक और अमृता सुभाष की फिल्म ‘चिड़िया’ भी 30 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की कहानी एक बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके अलावा 'अगर मगर किंतु लेकिन परंतु' भी इसी दिन रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी अमोल नामक एक बच्चे के बारे में है।
TagsWeekend Releaseवीकेंडमनोरंजन Weekend Releaseweekendentertainment जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





