मनोरंजन

बिग बॉस पर वार: इस एक्ट्रेस ने TRP को लेकर उठाए सवाल, कही ये बात

jantaserishta.com
30 Oct 2020 9:03 AM IST
बिग बॉस पर वार: इस एक्ट्रेस ने TRP को लेकर उठाए सवाल, कही ये बात
x

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने एक बार फिर बिग बॉस पर सवाल उठाए हैं. बीते एपिसोड में रुबीना दिलैक ने बिग बॉस पर फेवरेटिज्म करने का आरोप लगाया. रुबीना इससे पहले भी सलमान खान और बिग बॉस के खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं.

रुबीना दिलैक का बिग बॉस पर वार

दरअसल, गुरुवार के एपिसोड में रुबीना की टीम कैप्टेंसी टास्क हारी. एजाज खान घर के नए कैप्टन बने. रुबीना और उनकी टीम के मुताबिक, एजाज नहीं अभिनव को कैप्टन बनना चाहिए था. उनके मुताबिक, बिग बॉस ने एजाज की टीम द्वारा नियमों के उल्लंघन को नजरअंदाज करते हुए फैसला उनके हक में दिया. जिन चीजों के लिए कभी एजाज की टीम को नहीं टोका गया उनके लिए रुबीना की टीम और संचालक को बिग बॉस ने टोका.

अभिनव से बात करते हुए रुबीना ने कहा- मैं फिर से कह रही हूं फैसला उस फेवर में जाएगा जहां कवरेज वैल्यू के हिसाब से पलड़ा भारी और ज्यादा होगा. इसे समझो. मैं भी यही समझी हूं. अगर वो लोग टीआरपी या फुटेज जो भी दे रहे हैं तो उनके फेवर में फैसला जाएगा. वे रेड जोन में जाकर भी चिल्लम चिल्ली कर रहे हैं. रुबीना की इस बात से नैना सिंह भी सहमत दिखीं.

अब वीकेंड का वार में देखना होगा कि सलमान खान रुबीना के इस कमेंट पर कैसे रिएक्ट करते हैं. इससे पहले भी कई सीजन्स में बिग बॉस पर फेवरेटिज्म के आरोप लग चुके हैं. सीजन 13 में रश्मि देसाई और आसिम रियाज ने कई बार बिग बॉस पर पक्षपात करने और सिद्धार्थ की टीम को फेवर करने के आरोप लगाए थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story