
x
War 2 Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' गुरुवार 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। पहले दिन इसने 50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर शानदार शुरुआत की। दूसरे दिन भी शानदार कलेक्शन देखने को मिला। दूसरे दिन ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। शनिवार को भी यह दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब होती दिख रही है।
अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'वॉर 2' तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, आज शनिवार को तीसरे दिन जन्माष्टमी के दिन इस फिल्म ने 33 करोड़ का कलेक्शन किया है। अंतिम आंकड़े सामने आने तक यह और बढ़ेगा।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'वॉर 2' का कुल नेट कलेक्शन 142.35 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म लगभग 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है। कल रविवार को छुट्टी होने के कारण उम्मीद है कि यह अच्छा प्रदर्शन करेगी।
फिल्म 'वॉर 2' का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह वाईआरएफ की जासूसी दुनिया की छठी फिल्म है। इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। कियारा आडवाणी भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आई हैं। इनके अलावा अनिल कपूर और आशुतोष राणा भी फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म 'वॉर 2' को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कहानी के आधार पर फिल्म को कमजोर बताया जा रहा है। 14 अगस्त को इस फिल्म का मुकाबला रजनीकांत स्टारर 'कुली' से है। कलेक्शन के मामले में 'कुली' ऋतिक की फिल्म 'वॉर 2' से आगे है।
TagsWar 2Collectionवॉर 2कलेक्शनWar 2Collection जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





