
x
War 2 Box Office: फिल्म ‘वॉर 2’ War 214 अगस्त को बड़े पर्दे पर पहुंची. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही गदर मचा दिया. रजनीकांत की ‘कुली’ से सीधा टकराव होने के बावजूद इस एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. दूसरे दिन, यानी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, ‘वॉर 2’War 2 की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. दर्शकों की भारी भीड़ और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते फिल्म ने इतिहास रच दिया. फिल्म ने स्त्री 2 और गदर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है|
वॉर 2’War 2 ने दूसरे दिन इन 3 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा
सैक्निल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘वॉर 2’ ने दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 51.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म का नेट कलेक्शन 108 करोड़ रुपये है. ऋतिक रोशन की फिल्म ने साल 2025 में रिलीज हुई भूल चूक माफ- 72.23 करोड़ रुपये, जाट- 88.72 करोड़ रुपये, केसरी चैप्टर 2- 92.59 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसके अलावा 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्मों के रिकॉर्ड को भी वॉर 2 ने चकनाचूर कर दिया. इसमें गदर 2 और स्त्री 2 जैसी फिल्में शामिल है. फिल्म साल 2025 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई जिसने सबसे ज्यादा कमाई की.
15 अगस्त को रिलीज हुई टॉप 10 बॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन
वॉर 2War 2 - 56.50 करोड़
स्त्री 2 और गदर 2- 55.40 करोड़
एक था टाइगर- 32.93 करोड़
सिंघम रिटर्न्स- 32.10 करोड़
मिशन मंगल- 29.16 करोड़
गोल्ड- 25.25 करोड़
सत्यमेव जयते- 20.52 करोड़
टॉयलेट एक प्रेम कथा- 20 करोड़
चेन्नई एक्सप्रेस- 19.60 करोड़
रुस्तम- 17.81 करोड़
TagsWar 2वॉर 2इतिहासWar 2History जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





