मनोरंजन

Premanand ji Maharaj के पास पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ लिया आशीर्वाद

Tara Tandi
13 May 2025 12:49 PM IST
Premanand ji Maharaj के पास पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ लिया आशीर्वाद
x
Entertainment मनोरंजन: बीते दिन यानी सोमवार को भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। ऐलान के बाद आज मंगलवार की सुबह क्रिकेटर वृंदावन में संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे। विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आश्रम श्री राधाकेलीकुंज पहुंचे। करीब साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय दोनों ने आश्रम में बिताया। इस बीच उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से आध्यात्मिक चर्चा भी की।
संन्यास लेते ही प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचे विराट कोहली
बता दें कि विराट कोहली प्रेमानंद जी महाराज से तीसरी बार मिल रहे हैं। पहली बार वो चार जनवरी 2023 को प्रेमानंद से मिले थे। जिसके बाद इसी साल 10 जनवरी को वो उनसे भेट करने गए थे। सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से विराट ने संन्यास की घोषणा की थी। इस बाद वो सीधा उनसे मिलने पहुंचे है। दोनों विराट और अनुष्का होटल रेडिसन में रुके हैं। वो सुबह करीब छह बजे आश्रम पहुंच गए थे। जिसके बाद करीब 9:30 बजे वो वहां से निकले।
अब तक तीन बार मिल चुके है विराट
विराट कोहल आश्रम से निकलने के बाद बाराह घाट के पास पहुंचे। जहां संत प्रेमानंद के गुरु गौरांगी शरण रहते है। यहां उन्होंने गौरांगी शरण से भी मुलाकात की। बता दें कि इससे पहले जब विराट प्रेमानंद से मिले थे उन्होंने पूछा था कि असफलता से बाहर कैसे निकला जाए। जिसपर उत्तर देते हुए उन्होंने कहा था कि अभ्यान जारी रखें।
Next Story