भारत

PM मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर जवानों से की मुलाकात, शेयर की तस्वीरें

jantaserishta.com
13 May 2025 12:32 PM IST
PM मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर जवानों से की मुलाकात, शेयर की तस्वीरें
x
देखें तस्वीरें.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह सुबह पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां पर उन्होंने एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने आज सुबह 7 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरी और पंजाब के जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां पर पीएम मोदी 1 घंटे तक रहे और एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की. तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी एयरफोर्स के जवानों के साथ दिख रहे हैं.

आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी जवानों के साथ मुस्कुराते दिख रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ झूठा प्रचार करते हुए कहा था कि उन्होंने भारत के आदमपुर एयरबेस को अपने हमले में उड़ा दिया है. लेकिन प्रधानमंत्री का विमान आदमपुर एयरबेस पर उतरने के बाद यह सिद्ध हो गया कि पाकिस्तान का ये दावा एकदम से झूठा है. क्योंकि इस एयरबेस पर भारत के सबसे वीवीआईपी का प्लेन सफलतापूर्वक उतरा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null