मनोरंजन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा में खाए जा रहे है 'ब्रेड पकोड़े' की कसम, विराट की हाजिरजवाबी जीत रही लोगों का दिल

suraj
27 May 2023 10:30 AM GMT
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा में खाए जा रहे है ब्रेड पकोड़े की कसम, विराट की हाजिरजवाबी जीत रही लोगों का दिल
x

मनोरंजन: पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फैंस को इनकी केमेस्ट्री और एक दूसरे के साथ मस्ती करने की अदा पसंद है। विराट और अनुष्का अलग-अलग अंदाज में एक दूसरे के लिए अपना प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में इस कपल का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस के लिए इस जोड़ी का प्यार और बढ़ गया है।

विराट की हुई वाहवाही

रीसेंट्ली विराट-अनुष्का ने एक स्पोर्ट्स इवेंट में शिरकत की। इस दौरान एंकर ने अनुष्का को विराट से कराने के लिए कुछ टास्क दिए, जिसे क्रिकेटर ने मजेदार हाजिरजवाबी के साथ पूरा किया। दरअसल, अनुष्का को विराट कोहली से अपनी एक फिल्म का डायलॉग रिपीट करवाना था।

इस टास्क के लिए एक्ट्रेस ने 'बैंड बाजा बारात' का डायलॉग - 'प्यार व्यापार की जोड़ी कभी नहीं बैठती। ना भाई, मैं तो सिंगल ही बेस्ट हूं' दिया। मगर विराट ने इस डायलॉग को रिपीट न करके दूसरा डायलॉग बोला, जिसे सुनते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दी।

विराट का डायलॉग सुन शर्म से लाल हुईं अनुष्का

विराट ने अनुष्का को कहा, ''बिजनेस कर ले मेरे साथ। ब्रेड पकोड़े की कसम, कभी धोखा नहीं दूंगा।'' इतना सुनते ही वहां मौजूद लोगों की भड़ी हंसते-हंसते लोटपोट हो गई। खुद अनुष्का शर्मा तक शर्मा गईं। उन्होंने कहा कि विराट के मुंह से यह डायलॉग सुनकर ऐसा लगा जैसे वह उन्हें प्रपोज कर रहे हैं।

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को छह साल का वक्त बीत चुका है। चार साल की डेटिंग और छह साल की शादी यानी कि इनके रिलेशन को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इतने लंबे वक्त के बाद भी इस कपल की अदा में कोई फर्क नहीं आया। यह कपल आज भी लोगों के बीच उतना ही चार्मिंग और अट्रैक्टिव नजर आता है।

Next Story