मनोरंजन

वेंकटेश अय्यर से इस अभिनेत्री ने पूछा- तुम कौन? तो खिलाड़ी के फैंस ने कर दिया ट्रोल

Gulabi Jagat
17 July 2022 8:45 AM GMT
वेंकटेश अय्यर से इस अभिनेत्री ने पूछा- तुम कौन? तो खिलाड़ी के फैंस ने कर दिया ट्रोल
x
कटेश अय्यर से इस अभिनेत्री ने पूछा
जेएनएन। केकेआर के क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर और तेलुगु सिनेमा की एक्ट्रेस प्रियंका जावलकर को लेकर सोशल मीडिया में अटकलों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया में इन दोनों के बीच एक पोस्ट पर हुए कमेंट के आदान-प्रदान को यूजर्स अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कुछ इसे दोनों के बीच डेटिंग से जोड़ रहे हैं तो कुछ फैंस प्रियंका को ट्रोल भी कर रहे हैं।
दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो पर्दे के पीछे से झांकते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो पर वेंकटेश ने कमेंट में लिखा- क्यूट। वेंकटेश के इस कमेंट के जवाब में प्रियंका ने लिखा- तुम कौन? प्रियंका के यह पूछने पर कुछ यूजर्स को लगा कि शायद वो उन्हें नहीं जानतीं तो वो उन्हें बताने लगे कि वेंकटेश कौन हैं? एक यूजर ने लिखा- शायद उसने ठीक से नाम नहीं देखा।


एक अन्य ने लिखा- तुमसे ज्यादा पॉप्यूलर है वो। एक और यूजर ने लिखा कि हम में से बहुत से लोग यहां पर अय्यर भाई की वजह से हैं। आपको उनकी वजह से शोहरत मिल रही है। इस तरह के और भी कमेंट्स हैं। वहीं, कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो इस बातचीत को दोनों के बीच अफेयर की दिशा में ले जा रहे हैं।
वैसे, बता दें कि प्रियंका जावलकर ने 2017 में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस पारी शुरू की थी। 2018 में आयी टैक्सीवाला में विजय देवरकोंडा के साथ उनकी जोड़ी काफी फेमस हुई थी और इस फिल्म ने प्रियंका को खूब लोकप्रियता दिलवायी थी।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी हैदराबाद से पढ़ाई कर चुकीं प्रियंका आखिरी बार 2021 में रिलीज हुई गमानम में नजर आयी थीं। प्रियंका सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी पोस्टों के जरिए फैंस से संवाद करती रहती हैं। वहीं, वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के चर्चित खिलाड़ी हैं, जिन्हें केकेआर ने 2021 में खरीदा था।
Next Story