मनोरंजन

Urvashi Rautela : 'जिंदा' सॉन्ग पर इस अंदाज में किया वर्कआउट, मिल्खा सिंह के लिए कही ये बात- देखें Video

Rani Sahu
19 Jun 2021 11:27 PM IST
Urvashi Rautela : जिंदा सॉन्ग पर इस अंदाज में किया वर्कआउट, मिल्खा सिंह के लिए कही ये बात- देखें Video
x
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Video) के इस वीडियो के बैकग्राउंड में मिल्खा सिंह की बायोपिक का गाना 'जिंदा' बज रहा है

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) हमेशा अपनी नई-नई कोशिशों के लिए जानी जाती हैं. कभी डांस वीडियो, तो कभी म्यूजिक वीडियो और कभी फिटनेस वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने इस बार अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है और इसे फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर देश के महान धावक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) को डेडिकेट किया है. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Video) के इस वीडियो के बैकग्राउंड में मिल्खा सिंह की बायोपिक का गाना 'जिंदा' बज रहा है.

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों हाथों में 15 किलो केटलबेल के साथ बैलेंस बनाने की प्रैक्टिस कर रही हैं. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है: "हमारे देश के लिए एक यादगार क्षति. मिल्खा सिंह (Milkha Singh) सर की अविश्वसनीय विरासत दुनिया भर के एथलीटों को प्रेरित करती रहेगी. 15 किलोग्राम केटलबेल बैलेंसिंग कोर वॉक." उर्वशी रौतेला के इस वीडियो को करीब 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.




Next Story