
x
Udne Ki Asha Spoiler: स्टार प्लस का फेमस टीवी शो 'उड़ने की आशा' फैंस को काफी पसंद आ रहा है. शो की लोकप्रियता फैंस के बीच बनी हुई है. शो की कहानी इन दिनों काफी इंटरेस्टिंग चल रही है.शो कई दिनों से टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर छाया हुआ था, लेकिन अब शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है|
तेजस और रोशनी ने खरीदी नई कार
शो में आप देखेंगे कि सचिन और परेश ने कई दिनों से सचिन की वायरल वीडियो की वजह से अच्छे से खाना नहीं खाया होता है. जिसकी वजह से परेश रिया को बोलकर खाना बना देता है. तभी दूसरी ओर तेजस घर में अपनी इंपोर्टेंस दिखाने के लिए एक नई कार खरीदता है. वहीं रोशनी तेजस को कहती है कि बिजनेस स्टार्ट करने के लिए तेजस को आइडिया सोचने के लिए कहती है. वहीं जब सब खाने के लिए बैठते हैं, तो तेजस उसकी आई को घर से बाहर बुलाता है. वहीं परेश और रेणुका ये सुनकर खुश हो जाते हैं कि तेजस ने नई कार ली है|
तेजस ने बढ़ाया इंप्रेशन
तभी परेश बाहर आकर कहता है कि तुझे कार की अभी क्या जरूरत पड़ गई है. जिसके बाद तेजस कहता है कि वो हम एक नया बिजनेस शुरू कर रहे है. जब हम नई गाड़ी में जाएंगे तो हमारा इंप्रेशन काफी ज्यादा अच्छा पड़ेगा. वहीं वो कहता है कि ये 5 लाख रुपए की गाड़ी है, हमने 1 लाख रुपए दिए है और बाकी लोन पर ली है|
रोशनी पूछेगी रिया से बिजनेस प्लान
वहीं सचिन गाड़ी चेक करके बोलता है कि यह गाड़ी 2.5 लाख से कम की नहीं है. तुम्हें पता नहीं किसने पागल बना दिया है. तभी रिया पूछती है कि तुम क्या बिजनेस शुरु करने वाले हो. तेजस कहता है कि अभी सोचा नहीं है कि क्या बिजनेस शुरू करेंगे. जिसके बाद सब लोग तेजस का मजाक बनाने लग जाते हैं. वहीं रोशनी रिया और सायली से बिजनेस शुरू करने के लिए पूछती है|
परिवार दिखा अलग अंदाज में
दोनों ही अपने-अपने बिजनेस के बारे में रोशनी को राय देते है. वहीं रोशनी उनको कुछ नए बिजनेस के बारे में पूछती है. वहीं रिया रोशनी से तेजस के इंटरेस्ट के बारे में पूछती है तो वो मनी मेनेजमेंट के बारे में बताती है. वहीं रिया इस बात को सुनने के बाद तेजस की बेइज्जती कर देती है. वहीं आनेवाले प्रोमो में देशमुख परिवार एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाली है. पूरा परिवार काफी अमीर दिखाता है|
TagsUdne Ki Ashaअलगअवतारदेशमुखपरिवार Udne Ki AshadifferentavatarDeshmukhfamilyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





