
x
TRP Report Week 48: टेलीविज़न इंडस्ट्री में वीकली TRP चार्ट दर्शकों की पसंद दिखाते हैं। 48वें हफ़्ते की TRP अब रिलीज़ हो गई है, और इस बार कई दिलचस्प बदलाव देखने को मिले हैं। जहाँ 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचा, वहीं कुछ नए सीरियल्स ने भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाकर सबको चौंका दिया।
अनुपमा
इस हफ़्ते टीवी क्वीन रूपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' नंबर वन पोजीशन पर रहा। हालाँकि पिछले हफ़्ते के मुकाबले इसकी TRP 2.2 से गिरकर 2.1 हो गई, लेकिन फ़ैंस के प्यार ने एक बार फिर शो को टॉप पर बनाए रखा है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
हमेशा की तरह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने भी ज़बरदस्त परफ़ॉर्म किया। इस हफ़्ते शो को 1.9 की TRP मिली, जिससे वह दूसरे नंबर पर मज़बूत जगह बनाए हुए है। दर्शकों को शो की कहानी में लगातार आ रहे ट्विस्ट काफी पसंद आ रहे हैं।
गंगा माई की बेटियां
इस हफ्ते की टीआरपी में सबसे बड़ी चौंकाने वाली एंट्री रही ‘गंगा माई की बेटियां’ की. इस शो ने आते ही टॉप 3 में अपनी जगह बना ली. इसे 1.8 की रेटिंग मिली है. इसी जगह पर पहले ‘लाफ्टर शेफ्स…’ था, जो इस हफ्ते लिस्ट से बाहर हो गया. ‘गंगा माई की बेटियां’ की कहानी और कंटेंट दर्शकों को पसंद आ रही है|
उड़ने की आशा
चौथे स्थान पर इस बार भी ‘उड़ने की आशा’ ने अपनी मजबूत जगह बनाए रखी है. इसे फिर से 1.8 की टीआरपी मिली है. फैमिली ड्रामा और इमोशनल कहानी की वजह से यह सीरियल अलग-अलग उम्र के दर्शकों में लोकप्रिय बना हुआ है|
पांचवें नंबर पर ‘तुम से तुम तक’
पांचवें स्थान पर इस हफ्ते ‘तुम से तुम तक’ ने बाजी मार ली है. इस शो ने 1.8 की टीआरपी हासिल कर टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली. पिछले हफ्ते यहां ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ मौजूद था, जो अब टॉप 5 से बाहर हो गया है|
TagsTRP Report Week 48सीरियलएंट्रीSerialEntryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





