
x
TRP Report: 37वें हफ़्ते की टीवी टीआरपी लिस्ट जारी हो गई है। अब साफ़ हो गया है कि किस शो ने धमाल मचाया है और किसको झटका लगा है। ताज़ा टीआरपी लिस्ट में दो लोकप्रिय टीवी बहुओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जी हाँ, 'अनुपमा' और 'तुलसी' एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अनुपमा और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में से कौन नंबर वन है।
अनुपमा:- 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट में नंबर वन की जगह बना ली है। पिछले कई हफ़्तों से रूपाली गांगुली का शो नंबर वन की पोज़िशन पर काबिज़ है। इस बार शो को 2.4 रेटिंग मिली है। दर्शकों को 'अनुपमा' का लेटेस्ट ट्रैक काफ़ी पसंद आ रहा है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी:- पिछले हफ़्ते पर नज़र डालें तो इस शो के दर्शकों की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है। इसी वजह से स्मृति ईरानी का शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गया है। इस शो को 2.1 रेटिंग मिली है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है" टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है। इस शो की रेटिंग 1.9 है। इस शो की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
तुम से तुम तक: इस बार टीआरपी टॉप 5 लिस्ट में एक नए शो ने एंट्री मारी है, जिसका नाम है "तुम से तुम तक"। इस शो में शरद केलकर मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं। 1.8 रेटिंग के साथ इस शो ने लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है।
उड़ने की आशा: "उड़ने की आशा" इस बार टॉप 5 लिस्ट में पाँचवें नंबर पर है। इस शो को 1.7 रेटिंग मिली है। शो की टॉप पोज़िशन बनाए रखने के लिए मेकर्स हर दिन नए ट्रैक पेश कर रहे हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" को 37वें हफ़्ते की टीआरपी लिस्ट में सबसे बड़ा झटका लगा है। पिछले हफ़्ते यह शो टॉप 5 में था। हालाँकि, इस बार यह 1.7 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर खिसक गया है।
Next Story





