मनोरंजन

एक बार फिर दिखेगा ‘नादिया सिंह’ का जबरदस्त एक्शन

Rounak Dey
27 May 2023 9:31 PM IST
एक बार फिर दिखेगा ‘नादिया सिंह’ का जबरदस्त एक्शन
x
CITADEL 2 का एलान कर PRIYANKA CHOPRA ने दी फैंस को गुड न्यूज
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 200 से अधिक देशों में प्रियंका चोपडा जोन्स और रिचर्ड मैडेन स्टारर सिटाडेल ग्लोबल स्तर पर बहुत भारी रूप से सफल हुई है। हर एपिसोड में जबरदस्त एक्शन और ट्विस्ट से लबालब यह शो ऑडियंस को उनकी सीट पर टिके रहने के लिए मजबूर कर देती है। प्रियंका को ‘नादिया सिंह’ के करैक्टर के लिए खूब प्रशंसा मिली और सोशल मीडिया पर इस शो की चर्चा और हलचल इस बात का सबूत है। जैसे कि पहले सीजन का आखिरी एपिसोड आज रिलीज हुआ, प्रियंका ने ऑफिश्यल रूप से अनाउंस किया है कि सीजन 2 की शूटिंग अभी जारी है और उनके फैंस के लिए इससे ज़्यादा अच्छी खबर और क्या हो सकती है।
जो रूसो द्वारा निर्देशित इस शो के हर एपिसोड में आपको उनके बेहतरीन निर्देशन का टच साफ देखने को मिलेगा। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दे कि प्रियंका ने 80% एक्शन बिना बॉडी डबल के किए हैं, जिनको करते हुए उन्हें काफी गहरी चोट भी आई, जिसे वह हर जगह ताज की तरह फ्लॉन्ट करती नजर आईं। नादिया के करैक्टर को बारीकी से दर्शाने के लिए उन्होंने 6 भाषाएं सीखीं।
एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका की सिटाडेल के कारण अमेज़न प्राइम वीडियो की व्यूअरशिप में 25 % की बढ़ोतरी हुई है। ग्लोबल लेवल पर हॉटेस्ट नई रिलीज़ में शो को पहले पायदान का दर्जा हासिल हुआ है। सिटाडेल में कई सारें साउथ एशियाई एक्टर्स भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और क्षमता को दर्शाया है। प्रियंका साउथ एशियाई टैलेंट्स को ग्लोबल लेवल पर बढ़ाने के लिए एक पायनियर के रूप में साबित हुई हैं। जिन्होंने एक्टर्स को वह पहचान दिलवाई, जिसके वह हक़दार हैं।
Next Story