मनोरंजन
ट्रैविस बार्कर ने क्लोई से की पत्नी कोर्टनी के समय न देने की शिकायत
Tara Tandi
27 Nov 2026 11:34 AM IST

x
लॉस एंजिल्स: रियलिटी स्टार क्लो कार्दशियन ने बताया कि उनके जीजा ट्रैविस बार्कर ने हाल ही में उनसे शिकायत की कि उन्हें अपनी पत्नी कोर्टनी कार्दशियन से मिलने का मौका "कभी" नहीं मिल पाता है।
एक इवेंट में ट्रैविस को देखकर क्लो हैरान रह गईं। 'ब्लिंक-182' बैंड के ड्रमर ट्रैविस ने तुरंत सफाई दी कि उनकी वजह से कोर्टनी अपने बाकी परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पातीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी कोर्टनी के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते हैं।
'द कार्दशियन्स' के लेटेस्ट एपिसोड में क्लो ने अपनी बहन किम कार्दशियन से इस बारे में बात की। क्लो ने बताया, "कल मैं 'गेट रियल' इवेंट में थी। वहां ट्रैविस भी आए थे, क्योंकि वह अपनी डॉक्यूमेंट्री के बारे में बता रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा, 'बस आपको बता दूं कि कोर्टनी के साथ आपका ज्यादा मिलना-जुलना न हो पाने की वजह मैं नहीं हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं तो खुद उनसे कभी नहीं मिल पाता। मैं उन्हें कभी नहीं देख पाता। हम साथ में ज्यादा समय नहीं बिताते हैं'।"
क्लो ने आगे बताया, "उन्होंने कहा, 'तो इस मामले में हम दोनों एक जैसे ही हैं। आप उनके साथ समय बिताना चाहती हैं? मैं भी उनके साथ समय बिताना चाहता हूं। तो मैं आपकी तरफ हूं।' उन्होंने कहा, 'मैं बस आपको यह बताना चाहता था कि इसमें मेरी कोई गलती नहीं है।' वहां से निकलने के बाद मैंने सोचा, 'यह तो काफी अजीब स्थिति थी'।"
45 साल की किम और 42 साल की क्लो ने फिर सोचा कि उनकी बड़ी बहन कोर्टनी आखिर "पूरे दिन" ऐसा क्या करती हैं, जिसमें वह इतनी व्यस्त रहती हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी से भी दूर हो जाती हैं।
क्लो ने बताया, "फिर कल रात कोर्टनी ने मुझे फेसटाइम किया, उस समय वह ट्रैविस और रॉकी के साथ थीं। मैंने कभी ऐसा नहीं कहा कि कोर्टनी से मेरी दूरी की वजह ट्रैविस हैं। इस पर कोर्टनी बोलीं, 'मुझे उन्हें बताना पड़ा कि लोग तो यही सोचते हैं कि ऐसा ट्रैविस की वजह से हो रहा है'।" “काश कोर्टनी कई रिश्तों के बीच बेहतर संतुलन बना पाती, पर कोई बात नहीं। कुछ लोग ऐसा कर पाते हैं, कुछ नहीं कर पाते। लेकिन ऐसा कभी नहीं था कि मैंने जानबूझकर किसी एक व्यक्ति को ही निशाना बनाया हो। वह शादीशुदा है, और सबसे पहले उसे अपने पति के साथ समय बिताना चाहिए। और मैंने उससे यह बात कही भी है।” उन्होंने आगे कहा, “बात बस इतनी है कि एक से ज़्यादा रिश्तों के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए, यह सीखने की ज़रूरत है।”
Next Story





