
x
Top 10 Desh Bhakti Movies List: आज देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इस दिन हर भारतीय के अंदर देशभक्ति का जज्बा देखने को मिलता है। इस दिन हर जगह छुट्टी भी होती है, जिसका आनंद लोग परिवार के साथ बाहर जाकर या घर बैठकर देशभक्ति की फिल्में देखकर लेते हैं। ओटीटी पर कई ऐसी देशभक्ति फिल्में हैं, जिन्हें देखने के बाद हर कोई भारत माता की जय कहने पर मजबूर हो जाता है।
अगर आज आपका कोई प्लान नहीं है, तो आप घर बैठे ओटीटी पर कई ऐसी फिल्में देख सकते हैं जो आजादी के जश्न को दोगुना कर देंगी। इसमें वेब सीरीज और फिल्में भी शामिल हैं। यहां हम आपको कुछ देशभक्ति फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। इन फिल्मों में आजादी के रंग देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखकर आप जोश से भर जाएंगे।
2007 में रिलीज हुई फिल्म चक दे इंडिया के डायरेक्टर शिमित अमीन थे. फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे जो वुमन हॉकी टीम बनाते हैं और उसे वर्ल्ड चैंपियन भी बनाते हैं. वुमन हॉकी टीम में विद्या मालदवे, चितराशि रावत, सागरिका घाटगे, तान्या अबरोल जैसी एक्ट्रेसेस नजर आई थीं. ये एक सुपरहिट फिल्म थी, जिसके गाने आज भी पसंद किए जाते हैं. इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
‘लगान: वन्स अपॉन अ दाइम इन इंडिया’
2001 में रिलीज हुई फिल्म लगान के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर थे. इस फिल्म में आमिर खान, ग्रेसी सिंह, रसेल शेलै, पॉल ब्लैकथ्रोन, रघुवीर यादव और राजेंद्रनाथ जुत्शी जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आए थे. इसमें ब्रिटिश राज के दौरान की एक कहानी को काल्पनिक तौर पर फिल्माया गया था, जिसमें कुछ गांव के लोग लगान नहीं देना चाहते इसलिए अंग्रेजों के साथ क्रिकेट खेलते हैं. ये जबरदस्त फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं|
‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’
2002 में रिलीज हुई फिल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी थे. फिल्म में अजय देवगन ने शहीद भगत सिंह का रोल प्ले किया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. अजय के अलावा अमृता राव, सुशांत सिंह, अखिलेश मिश्रा, राज बब्बर और फरीदा जलाल अहम रोल में नजर आए थे. फिल्म के गाने भी हिट थे और इस फिल्म को देखकर आपको आजादी के समय की याद आ जाएगी. ये फिल्म आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं|
'बॉर्डर'
1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जेपी दत्ता थे। फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, तब्बू और शरबानी मुखर्जी जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में अनु मलिक का संगीत था और इसके गाने भी बेहतरीन थे। आप इस फिल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। हालाँकि, आप इसे यूट्यूब पर मुफ़्त में भी देख सकते हैं।
‘तिरंगा’
1993 में रिलीज हुई फिल्म तिरंगा के डायरेक्टर मेहुल कुमार थे. फिल्म में राज कुमार, नाना पाटेकर, दीपक शिरके, वर्शा उसगोंकर, सुरेश ओबरॉय जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आए थे. फिल्म के सभी गाने हिट थे और आज भी लोग इस फिल्म को पसंद करते हैं. इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने तैयार किया था. फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं और ये फिल्म यूट्यूब पर फ्री में अवेलेबल है|
‘राजी’
2018 में रिलीज हुई मेघना गुलजार की सुपरहिट फिल्म राजी थी, जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में थीं. इसमें उन्होंने एक रॉ एजेंट का रोल प्ले किया है जो पाकिस्तान के आर्मी के बेटे से शादी कर लेती है. जिससे उन्हें वहां की खुफिया जानकारी मिलती रहे और ये फिल्म कमाल की थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्म के गाने भी हिट थे और फिल्म ने अच्छी कमाई भी की थी. आलिया भट्ट ने इसमें कमाल की परफॉर्मेंस भी दी थी. अब अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं|
शेरशाह’
2021 में रिलीज हुई फिल्म शेरशाह के डायरेक्टर विष्णु वर्धन थे. ये फिल्म शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक थी जो 1999 में हुए कारगिल वॉर में अहम अहम सैनिक थे. इस किरदार को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया था|
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’
2019 में फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज हुई थी, जिसके डायरेक्टर आदित्य धर थे. इस फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल और मोहित रैना जैसे कलाकारों ने कमाल का काम किया था. इस फिल्म को देखकर आपके अंदर इंडियन आर्मी के लिए प्यार और सम्मान और बढ़ जाएगा. फिल्म के गाने भी पसंद किए गए थे और इसे आप जी5 पर फ्री में देख सकते हैं|
‘रंग दे बसंती’
2006 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म रंग दे बसंती के डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा थे. इस फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ, शरमन जोशी, सोहा अली खान, आर माधवन और कुणाल कपूर जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आए थे. फिल्म के गाने और कहानी सब पसंद किया गया. इस फिल्म के बीच-बीच में स्वतंत्रता सेनानियों की झलक भी दिखाई जाती है|
2004 में रिलीज हुई फिल्म स्वदेस शाहरुख खान के करियर की वो फिल्म थी जो रिलीज के समय हिट नहीं हुई, एवरेज साबित हुई थी. जबकि बाद में ये उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में शामिल हुई. इस फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर थे. फिल्म में एक एनआरआई की कहानी दिखाई गई जो नासा में नौकरी करता है, लेकिन भारत आने के बाद वो यहीं का होकर रह जाता है. उस रोल को शाहरुख ने कुछ ऐसे निभाया जो हर दिल को छू गया. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं|
TagsDesh BhaktiMoviesआजादीफिल्मेंDesh BhaktiAzadiMovies जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





