मनोरंजन

घर जमाई बनने के लिए बिल्कुल तैयार है ये टीवी एक्टर

Apurva Srivastav
15 May 2024 10:09 AM IST
घर जमाई बनने के लिए बिल्कुल तैयार है ये टीवी एक्टर
x
मुंबई। टेलीविजन पर हमें अलग-अलग तरह की कहानियां देखने को मिलती हैं। कई टीवी शोज दर्शकों का इतना मनोरंजन करते हैं कि सालों-सालों भी दर्शक उससे बोर नहीं होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जिसे देखकर चंद दिनों में ही ऑडियंस को बोरियत आने लगती है।
आंगन अपनों का टेलीविजन शो से मशहूर हुए टीवी अभिनेता समर वरमानी ने ने हाल ही में खास बातचीत में अपने नए शो के बारे में तो बताया ही, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अपने ससुराल में घर जमाई बनने से असल जिंदगी में भी कोई परेशानी नहीं नहीं है।
समर वरमानी क्यों घर जमाई बनने को हैं तैयार?
हाल ही में अपने शो के बारे में बात करते हुए समर वरमानी ने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि उन्हें शादी के बाद ससुराल में रहने से कोई आपत्ति नहीं है।
शो में भी ऐसी ही भूमिका निभा रही हैं समर वरमानी
यूं तो कलाकार समाज में बदलाव से जुड़े अलग-अलग विषयों और कहानियों पर काम करते हैं, हालांकि महत्वपूर्ण यह होता है कि वह उनमें से कितना बदलाव अपनी निजी जिंदगी में अपनाने के लिए तैयार होते हैं।
धारावाहिक कथा अनकही के अभिनेता समर वरमानी फिलहाल धारावाहिक आंगन अपनों का में होटल मैनेजर आकाश की भूमिका निभा रहे हैं। शो में उनका पात्र शादी के बाद पत्नी को अपने घर ले जाने के बजाय, स्वयं ससुराल में आकर रहने लगता है।
Next Story