मनोरंजन

TMKOC की इस एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर ही...Video देखें

Mohammed Raziq
15 April 2024 1:50 PM IST
TMKOC की इस एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर ही...Video देखें
x

मुंबई : तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है जो लगभग हर घर में देखा जाता है। इस फैमिली कॉमेडी ड्रामा को सब पसंद करते हैं। यह करीब 16 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। आज भी ये शो टीआरपी के मामले में सबको तगड़ी टक्कर देता है। इस शो की एक चाइल्ड आर्टिस्ट रही पुरानी ‘सोनू भीड़े’ यानी निधि भानुशाली अब काफी बड़ी हो चुकी हैं। सीरियल में सीधी सादी दिखने वाली निधि हॉट दिखने लगी हैं। इस बीच निधि का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
निधि ने इस वक्त एक्टिंग से दूरी बनाई हुई है लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिलहाल निधि दुनिया घूम रही हैं। निधि अपनी एडवेंचर ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। निधि का यूट्यूब चैनल भी है। इस बीच निधि का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सबको आश्चर्य में डाल रहा है।
निधि ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। निधि एयरपोर्ट पर हैं। इस दौरान निधि एयरपोर्ट पर बैठकर क्रोशिया से अपने लिए रेनबो कलर की टॉप और फिंगरलेस दस्ताने बनाती नजर आ रही हैं। इस ड्रेस का सही नाप भी उन्होंने एयरपोर्ट के बाथरूम में किया। इसके बाद निधि ने उस टॉप को पहना भी। निधि ने कैप्शन में लिखा, ‘आप एयरपोर्ट पर समय कैसे बर्बाद करते हैं
Next Story